तबला वादक पंडित लच्छू महाराज का निधन

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध तबला वादक पंडित लच्छू महाराज का गुरुवार को वाराणासी में निधन हो गया। वह 72 साल के थे।

उनके परिजनों ने बताया कि निजी नर्सिग होम में उनका इलाज चल रहा था। रात 1 बजे उनका निधन हो गया।

दुनिया में अग्रणी तबला वादकों में से एक पंडित लच्छू महाराज का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

पूरी दुनिया में अपनी पेशेवर प्रस्तुति के अलावा, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी तबला बजाया था।

उन्होंने फ्रांसीसी महिला टीना से शादी की थी। उनकी एक बेटी है। पत्नी और बेटी इस वक्त स्विट्जरलैंड में हैं।

ठुमरी गायिका गिरिजा देवी ने लच्छू महाराज के निधन पर शोक जताया है और कहा है कि ऐसे कलाकार हमेशा पैदा नहीं होते।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पंडित लच्छू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493