ममता ने महाश्वेता देवी के निधन पर शोक जताया

कोलकाता, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। ममता ने कहा कि राज्य ने ‘एक गौरवशाली मां’ को खो दिया है।

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “भारत ने एक महान लेखक खो दिया है। बंगाल ने एक गौरवशाली मां को खो दिया है। मैंने एक निजी मागदर्शक को खोया है। महाश्वेता दी, आपकी आत्मा को शांति मिले।”

एक डॉक्टर ने बताया कि रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता लेखिका का दिल का दौरा पड़ने और कई अंगों द्वारा काम करना बंद कर देने के कारण निधन हो गया। वह 90 साल की थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493