वॉलीबाल खिलाड़ी तेतुखिन रियो में रूस के ध्वजवाहक होंगे

मास्को, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वॉलीबाल खिलाड़ी सर्गे तेतुखिन अगले महीने शुरू होने वाले रियो ओलम्पिक-2016 में रूस के ध्वजवाहक होंगे।

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पोल वॉल्ट खिलाड़ी येलेना इसिन्बाएवा ने गुरुवार को सोशल साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

इससे पहले रियो ओलम्पिक -2016 में रूस के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष इगोर काजिकोव ने कहा था कि रूस के ध्वाजावाहक का फैसला तीन अगस्त को किया जाएगा।

इसिन्बाएवा ने इंस्टाग्रम पर लिखा, “दोस्तो मैं आपको एक बात साफ करना चाहती हूं। रियो ओलम्पिक में हमारे ध्वजवाहक का नाम पहले ही तय किया जा चुका है और वह ओलम्पिक विजेता सर्गे तेतुखिन हैें।”

इसिन्बाएवा को इससे पहले यह जिम्मेदारी संभालने को कहा गया था, लेकिन आईएएएफ द्वारा रूस के ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ियों को रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की मनाही के बाद यह मुमकिन नहीं हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493