नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सी. के. मिश्र को नया स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
मिश्र, बी.पी. शर्मा का स्थान लेंगे। 1981 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी शर्मा को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया है।
1983 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी एन. एस. कंग अब तक राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के अपर सचिव थे। उनका पद उन्नयन कर उन्हें अब इसी संगठन का सचिव एवं महानिदेशक बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath