नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को प्रख्यात लेखिका और समाज सेविका महाश्वेता देवी के निधन पर शोक जताया और उन्हें ‘करुणा, समानता एवं न्याय की आवाज’ करार दिया।
मोदी ने ट्वीट किया है, “महाश्वेता देवी ने बहुत अच्छे ढंग से कलम की शक्ति की व्याख्या की। वह करुणा, समानता और न्याय की एक आवाज थीं। वह हमें गहरे दुख के साथ छोड़ गईं। ”
लंबी बीमारी के बाद महाश्वेता देवी का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।
dharmpath.com dharmpath