लंदन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मरहूम अंग्रेजी गिटारवादक और गायक-गीतकार जार्ज हैरिसन के कुछ अनसुने गानों का अलबम जल्द ही जारी होने वाला है।
मशहूर बीटल्स समूह के इस किंवदंती ने साल 2001 में 58 साल की उम्र में मौत के वक्त अपने पीछे बहुत सारी अधूरी सामग्री छोड़ गए थे।
‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी विधवा ओलिविया और 37 साल के संगीतकार बेटे धानी ने उनके अधूरे संगीत को पूरा किया और अब उनके प्रशंसकों के लिए जारी करने जा रहे हैं।
ओलीविया ने बताया, “बहुत सारे गाने हैं जो अधूरे हैं। मैं समझती हूं कि यह एक परियोजना है और इसे पूरा करने के लिए मुझे समय निकालने की जरूरत है।”
यह पहली बार नहीं है कि जब धानी ने अपने पिता के संगीत में मदद की है। एक निपुण संगीतकार होने के नाते उन्होंने जार्ज के आखिरी अलबम ‘ब्रेनवास्ड’ को रिकार्ड करने में मदद की थी, जो उनकी मौत के बाद 2002 में जारी हुआ।
dharmpath.com dharmpath