एक्शन से भरपूर है ‘ढिशूम’

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित ‘ढिशूम’ के एक्शन बहुत ही दमदार है।

यह पूरी फिल्म एक अगवा किए गए शख्स के ईद-गिर्द घूमती है कि किस तरह एक अगवा किए गए शख्स का पता लगाया जाता है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बिल्कुल अलग अनुभव होगी।

फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन अगवा किए गए शख्स की तलाश में यहां वहां खोजबीन करते हैं। जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाया जा रहा है कि एक शीर्ष स्तर का क्रिकेटर को अगवा कर लिया जाता है जिसके बाद उसे खोजने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

वरुण धवन कहते हैं,”हमारे पास विराज शर्मा को ढूंढने के लिए 36 घंटे का समय है। अगर हम उसे ढ़ूंढ नहीं पाते हैं तो उसे मरने या फिर कभी नहीं मरने की संभावना बहुत अधिक है। इसके साथ ही 36 घंटे में भारत का फाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच होने वाला है, जिस वजह से यह 36 घंटे और अधिक घातक हैं।”

यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493