bhopal news -विकास पर्व के दौरान आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए रोड-शो में अपार जन-समूह उमड़ा। मुख्यमंत्री फ्रीडम मोटर्स के सामने से पलोहा तिगड्डा, महाकाल तिगड्डा, बोदरी चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पहुँचे। लाड़ली बहनों, लाड़ली लक्ष्मियों के साथ सभी लोग हर तरफ से भैया जी, मामा जी की नारों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान पर पुष्प-वर्षा कर रहे थे। इस दौरान हुई बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, वे बढ़-चढ़कर रोड-शो में हिस्सेदारी करते रहे।
dharmpath.com dharmpath