मप्र : प्रदेश में हर व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बनाने के लिये प्राण-प्रण से प्रयास,शिवराज सिंह चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं प्रदेश में हर व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बनाने के लिये प्राण-प्रण से प्रयास कर रहा हूँ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिये भगवान का वरदान हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाई है। आज चारों ओर विकास और जन-कल्याण के कार्य हो रहे हैं। एक परिवार की तरह सरकार चल रही है, जिसमें हर सदस्य का पूरा ध्यान रखा जाता है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किये जा रहे हैं। हर शासकीय कर्मचारी की बेहतरी का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ाया गया है। शीघ्र ही अतिथि शिक्षकों और आशा बहनों की समस्याओं के समाधान के लिये भी सम्मेलन बुलाया जायेगा। रसोइया बहनों का भी ध्यान रखा जायेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493