आप पार्टी की भोपाल रैली,एक लाख का दावा था दस हजार भी नहीं पहुंचे

भोपाल-दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भोपाल में चुनावी रैली की है, रैली में उनकी पार्टी की तरफ से एक दिन पहले तक यह दावा किया जा रहा था कि एक लाख के करीब लोग आएंगे। भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित रैली में 10 हजार लोगों की भीड़ भी नहीं पहुंची है। एमपी में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए दिल्ली और पंजाब के सीएम आए थे। बड़े दशहरा मैदान के एक हिस्से में टेंट लगी थी। टेंट के अंदर ही पूरे एमपी से आए कार्यकर्ता बैठे हुए थे।चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने एमपी के लोगों से एक मौका देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आप एक मौका दें, दिल्ली और पंजाब की तरह हम आपको यहां भी बिजली फ्री देंगे। हालांकि जिस तरीके से पार्टी की तरफ से उम्मीद की गई थी। वैसी भीड़ यहां नहीं उमड़ी है। पार्टी समर्थकों की भीड़ जुटाने के लिए आप की तरफ से पूरी कोशिश की गई थी। जानकार बताते हैं कि एमपी में अभी आम आदमी पार्टी के पास संगठन नहीं है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493