कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते, BJP को भी मिली एक सीट

Rajya Sabha elections 2024: कर्नाटक में चार सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहे. वहीं, भारतीय जनता पार्टी का भी एक प्रत्याशी विजयी हुआ. कर्नाटक से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की. अजय माकन को 47 वोट मिले, जबकि डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को कुल 46-46 वोट मिले. राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के तीनों उम्मीदवारों ने राज्यसभा सीटें जीती हैं. मैं सभी मतदाताओं, सीएम और पार्टी कार्यकर्ताओं और AICC अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देना चाहता हूं.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493