नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ के लिए चुने जाने की चर्चा देशभर में है. नरसिम्हा राव के बेटे प्रभाकर राव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रभाकर राव ने कहा, उनके पिता ने अपनी नीतियों के जरिए देश के लिए बहुत योगदान दिया और नई उपलब्धियां हासिल की.
प्रभाकर राव ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “भारत रत्न (मरणोपरांत) के लिए चुने जाने पर यह न केवल परिवार के लिए बल्कि नरसिम्हा राव के प्रशंसकों और अनुयायियों के लिए है. हम इस पुरस्कार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.” बेटे ने कहा, नरसिम्हा राव का राजनीति से आजीवन जुड़ाव रहा और अपने दूरदर्शी नेतृत्व के साथ देश के लिए बहुत योगदान देते हुए एक राजनेता के रूप में विकसित हुए. उनके भूमि और आर्थिक सुधार भारत में ऐतिहासिक बदलाव लाए.
dharmpath.com dharmpath