पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीशे तोड़े

पुणे– महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी पर हमला कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के विरुद्ध टिप्पणी को लेकर भाजपा के लोगों ने वागले की कार के शीशे तोड़ दिए और स्याही फेंकी। इतना ही नहीं पुलिस ने भी हमलावरों की बजाए वागले पर ही एफआईआर दर्ज की है।

निखिल वागले की गाड़ी पर हमला तब हुआ, जब वे सिंघड़ रोड इलाके में निर्भय बानो कार्यक्रम में जा रहे थे। राष्ट्र सेवा दल ने इस कार्यक्रम का आयोजित किया था। खंडोजी बाबा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वागले की कार को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। इस हमले में कार की विंडस्क्रीन और साइड पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। हमले के दौरान कार में वागले के अलावा और दो लोग मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493