भोजपुरी स्टार पवन सिंह BJP से बाहर निकाले गए

पटना- भोजपुरी गायक पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। पवन सिंह काराकाट से NDA के उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेद्र कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने कहा है कि पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लडने से भाजपा की छवि धूमिल हुई है।

 

 

पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने मना कर दिया। बाद में उन्होंने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया।

काराकाट से पवन सिंह धुआंधार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान की ओर से पवन सिंह को कई बार काराकाट के चुनाव मैदान से खुद को अलग करने को कहा गया। लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।

बिहार बीजेपी मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में पवन सिंह एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यह फैसला पूरी तरह से पार्टी विरोधी है। इस फैसले पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। चुनाव लड़कर पवन सिंह ने पार्टी के अनुशासन के विरूद्ध कार्य किया है। इसलिए आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर पार्टी से निकाला जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493