भोपाल: कुत्ते को तालाब में फेंकने का मामला, आरोपी गिरफ्तार हुआ

भोपाल- राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में कुत्ते को फेंकते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने कुत्ते को ताबाब में फेंकने वाले आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार सोशल मीडिया पर युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो बेजुबान कुत्ते को उठाकर बड़े तालाब में फेंकता नजर आ रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद भोपाल के श्यामला हिल्स थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है.
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस सलमान की सरगर्मी से तलाश की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493