कमलनाथ 18 सितंबर को ग्वालियर मेें करेंगे मेगा रोड शो

ग्वालियर– पूर्व सीएम कमल नाथ 18 सितंबर की दोपहर 2 बजे दो दिन के प्रवास पर विशेष विमान से ग्वालियर आयेंगे। वे विमानतल से लेकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि तक रोड-शो करेंगे। वीरांगना की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वे ग्वालियर-चंबल अंचल के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। रोड शो के बाद ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व व डबरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।

कमल नाथ दो दिन के प्रवास के दौरान प्रतिनिधि मंडलों से भी मुलाकात करेंगे। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कमल नाथ के यात्रा की तैयारियों की संबंध में रविवार की दोपहर को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक हुई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493