भोपाल:वार्ड 45 में पार्षद पद हेतु चुनावी खुसुर-फुसुर

(खुसुर-फुसुर)– मप्र में पार्षद उम्मीवारों में उत्साह है सब अपनी जुगत लगाने में व्यस्त हैं,एक तरफ जहाँ पार्टियों के उम्मीदवार अभी अपनी घोषणा का इन्तजार कर रहे हैं वहीँ आर्थिक रूप से सबल निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने कसावट शुरू कर दी हैं,भोपाल के वार्ड 45 से खबर आ रही है निर्दलीय उम्मीदवार ने धन-वर्षा शुरू कर दी है,हैसियत अनुसार पैकेट भेजे जाने लगे हैं ,महोदय को 5 वर्षों में कमाई का हिसाब-किताब पूरा आ गया है.अब समय आ गया है इन्वेस्टमेंट का.वैसे आपको बता दें महाशय के कार्यकाल में क्षेत्र में गुंडागर्दी,सट्टेबाजी और चौथ-वसूली में वृद्धि हुयी है ,आर्थिक झगड़ों की वजह से ह्त्या जैसे गंभीर अपराधों से भी युवाओं को दो-चार होना पड़ा है.भाजपा से जहाँ दिवंगत नेता की पत्नी को टिकट मिल सकता है वहीँ कांग्रेस नए चेहरे को सामने ला सकती है,अब देखना है जनता किस तरफ जाती है वैसे मुकाबला कांटे का रहेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493