अशोकनगर।-मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की शाढ़ौरा तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शिवराज सिंह भदौरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बीएमओ ने बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी पर उनके कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है. इस मामले में सीएमएचओ डॉ. हिमांशु शर्मा ने उनका इस्तीफा अस्वीकृत कर दिया है. उन्होंने कहा कि बीएमओ द्वारा मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है.
dharmpath.com dharmpath