BrahMos Missile: भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को SU-30एमकेआई विमान से एक जलपोत को निशाना साधकर आकाश से प्रक्षेपित ब्रह्मोस मिसाइल के अधिक दूरी की क्षमता वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया. सरकार ने इसकी जानकारी दी. उसने बताया कि मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अपेक्षित मिशन उद्देश्यों को प्राप्त किया. पत्र सूचना कार्यालय के रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘भारतीय वायुसेना ने एसयू-30एमकेआई विमान से एक जलपोत को निशाना साधकर आकाश से प्रक्षेपित ब्रह्मोस मिसाइल के अधिक दूरी की क्षमता वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया.’
dharmpath.com dharmpath