व्यापार

सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाइयों पर बंद (साप्ताहिक समीक्षा)

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाइयों पर बंद हुए, जिसमें विश्व बैंक की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट में भारत की रैकिंग 130 से बढ़कर 100 हो जाने का प्रमुख योगदान रहा। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार में भी रिकार्ड तेजी दर्ज की गई और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार का रुख रहा, जिसका घरेलू बाजार पर …

Read More »

टाटा पॉवर का मुनाफा 44 फीसदी घटा

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में एकीकृत बिजली कंपनी टाटा पॉवर के मुनाफे में 43.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो 268.50 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टाटा पॉवर ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 268.50 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, …

Read More »

देश का विदेशी पूंजी भंडार 1.15 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 3 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.15 अरब डॉलर घटकर 398.76 अरब डॉलर हो गया, जो 25,956.3 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.13 अरब …

Read More »

वाट्सएप ने गड़बड़ी के लिए यूजर्स से मांगी माफी (लीड-2)

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत समेत दुनिया भर में मैसेजिंग एप वाट्सएप ने शुक्रवार को एकाएक काम करना बंद कर दिया था, जो थोड़ी देर की गड़बड़ी के बाद ठीक हो गया। इस दौरान लोगों के ना सिर्फ मैसेज भेजने में बल्कि एप में लॉग इन करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर वाट्सएप ने …

Read More »

भारत रोड नेटवर्क ने गुरुवायुर इन्फ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण किया

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत रोड नेटवर्क लिमिटेड (बीआरएनएल) ने गुरुवायुर इन्फ्रास्ट्रक्च र प्राइवेट लिमिटेड (जीआईपीएल) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की घोषणा की। कंपनी ने केएमसी इन्फ्राटेक रोड होल्डिंग्स लिमिटेड (केएमसी कंस्ट्रक्शंस की समूह कंपनी) से गुरुवायुर इन्फ्रास्ट्रक्च र प्राइवेट लिमिटेड की शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का (नियामकीय मंजूरी पर निर्भर) 97 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर …

Read More »

एचपी ने 24-इंच एचपी डिजायनजेट टी830 मल्टीफंक्शन प्रिंटर उतारा

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। एचपी इंक ने शुक्रवार को एचपी डिजायनजेट टी830 24-इंच मल्टीफंक्शन प्रिंटर लांच किया। कंपनी ने कहा कि इसे आर्किटेक्टों, इंजीनियरों और निर्माण दलों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है, ताकि वे एक ही उपकरण से प्रिटिंग, कॉपिंग, स्कैनिंग तथा प्लान की शेयरिंग कर सकें। एचपी इंक के महाप्रबंधक और वैश्विक प्रमुख (एचपी लार्ज …

Read More »

रिलायंस निप्पॉन एनएसई पर सोमवार को होगा सूचीबद्ध

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस निप्पॉन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सोमवार को सूचीबद्ध किया जाएगा। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, एनएसई पर सूचीबद्ध करने के समारोह में रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी, रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी, रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप …

Read More »

एयू स्मॉल फायनेंस बैंक को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की मंजूरी

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एयू स्मॉल फायनेंस बैंक को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के तौर पर काम करने की अनुमति दे दी है। अब एयू स्मॉल फायनेंस बैंक को आरबीआई अधिनियम 1934 की दूसरी अनुसूची में सम्मिलित किया गया है। अनुसूचित बैंक बनने के बाद अब फायनेंस बैंक आरबीआई से ऋण ले सकेगा और इसके …

Read More »

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मुनाफा 11 फीसदी घटा

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आदित्य बिरला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि. के मुनाफे में 10.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 393 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 393 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही …

Read More »

मुंबई, बेंगलुरू में पीवीआर पी (एक्सएल) लांच

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पीवीआर सिनेमाज ने शुक्रवार को मुंबई और बेंगलुरू में पीवीआर पी (एक्सएल) लांच किया, जो बड़ी मूवी स्क्रीन फॉर्मेट है। पीवीआर पी (एक्सएल) ऑडिटोरियम मुंबई के कुर्ला में और बेंगलुरू के ओरियन मॉल में खोला गया है। इसके साथ ही पीवीआर पी (एक्सएल) की संख्या तीन हो गई है। कोलकाता में कंपनी पहले ही इसे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493