व्यापार

शेयर बाजार : जारी रहेगा तेज उतार-चढ़ाव

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। शेयर बाजारों में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है। इस हफ्ते बाजार की चाल घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों के रुझान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के रुख, कंपनियों के नतीजे, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतें मिलकर तय करेंगे। …

Read More »

स्नैप ने 77 लाख डॉलर में जियोफिल्टर का पेटेंट खरीदा

न्यूयार्क, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। स्नैपइंक ने लोकेशन आधारित फोटो फिल्टर ‘जियोफिल्टर’ का अधिग्रहण किया है। इसका पेटेंट कंपनी ने फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म मोबली से 77 लाख डॉलर में खरीदा है। टेक क्रंच में शुक्रवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली उद्यमी और निवेशक मोशे होगेग मोबली के सहसंस्थापक हैं, जिसे उन्होंने साल 2011 में इंस्टाग्राम के प्रतिस्पर्धी के रूप …

Read More »

गुजरात ट्रेडर्स फेडरेशन ने जीएसटी पर मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात ट्रेडर्स फेडरेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में जल्द लागू होनेवाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में नियमों और संरचना को आसान बनाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। फेडरेशन ने इस बाबत प्रधानमंत्री को खत लिखा है और जीएसटी लागू होने पर सामने आनेवाली संभावित परेशानियों का उल्लेख किया है। खत …

Read More »

स्पाइसजेट की कोलकाता-ढाका उड़ान 16 मई से

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी, स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह कोलकाता-ढाका मार्ग पर अपनी दूसरी दैनिक उड़ान 16 मई से शुरू करने जा रही है। यह विमानन कंपनी अब सात अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए अपनी सेवाएं देती है और कोलकाता-ढाका मार्ग पर विमान सेवा मुहैया करानेवाली इकलौती कंपनी है। विमानन कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक) …

Read More »

पृथ्वी दिवस पर ओला का शेयरफॉरअर्थ अभियान शुरू

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पृथ्वी दिवस के मौके पर ओला ने शेयरफॉरअर्थ अभियान की शुरुआत की है, जो सप्ताह भर तक चलेगा। इसके तहत ओला की सवारी करनेवाले ग्राहकों को ग्रीन पॉइंट्स दिए जाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत ओला शेयर की प्रत्येक सवारी पर उतने ही ग्रीन पॉइंट मिलेंगे, यानी 10 सवारी …

Read More »

उभरती अर्थव्यवस्थाओं के विकास में भारत प्रमुख चालक : जेटली

वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाएं तेजी से महत्वपूर्ण बनती जा रही हैं, क्योंकि उनका वैश्विक विकास का 75 फीसदी से ज्यादा योगदान है, और भारत वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख कारक है। जेटली ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि …

Read More »

अर्थयंत्र ने ‘फाइनेंशियल वेलनेस प्रोग्राम’ लांच किया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फुल-सर्विस रोबो-एडवाइजर (वित्तीय सलाहकार) अर्थयंत्र ने शनिवार को कॉर्पोरेट्स के लिए कर्मचारी लाभ के रूप में एक समर्पित ‘फाइनेंशियल वेलनेस प्रोग्राम (वित्तीय स्वास्थ्य कार्यक्रम)’ के लांच की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल से कर्मचारी एक व्यापक वित्तीय योजना का लाभ उठा सकेंगे, जो उनके सभी वित्तीय लक्ष्यों को हासिल …

Read More »

शेयर बाजारों में मामूली गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में मामूली गिरावट देखी गई। निवेशक जहां सप्ताहांत में फ्रांस में होन ेवाले चुनावों को देखते हुए निवेश को लेकर आशंकित थे, वहीं अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ता भूराजनीतिक तनाव भी निवेशकों के मन में भय पैदा कर रहा था। इस सप्ताह पांच में से तीन कारोबारी दिनों में …

Read More »

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18.25 फीसदी बढ़ा है। मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18.25 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान उसका मुनाफा बढ़कर 3,990.09 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही …

Read More »

आम आदमी को मिलेगा डिजिटलीकरण का फायदा : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था साल 2021 तक 1,000 करोड़ डॉलर मूल्य तक पहुंच जाएगी और हम डिजिटलीकरण का फायदा आम आदमी तक पहुंचाएंगे। रविशंकर प्रसाद ने यह बात यहां हीरो एंटरप्राइजेज द्वारा स्थापित थिंक टैंक माइंडमाइन इंस्टीट्यूट के दो दिवसीय सम्मेलन ‘माइंडमाइन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493