नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय काजू निर्यात संवर्धन परिषद (सेप्सी) ने काजू निर्यात में हुए चिंताजनक गिरावट में सुधार के लिए केंद्र सरकार को एक पांच सूत्री योजना सौंपी है। सेप्सी ने सरकार से काजू के आयात शुल्क की वापसी और निर्यात प्रोत्साहन में हुई कटौती को पुन:स्थापित करने जैसे कदम उठाने का अनुरोध किया है। सेप्सी के अध्यक्ष …
Read More »व्यापार
शौचालयों के लिए 315 करोड़ रुपये जारी
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को 315 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यह धनराशि गंगा कार्य योजना के कार्यान्वयन के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जारी की गई है। इस धनराशि को गंगा किनारे शौचालयों का निर्माण …
Read More »जीएसटी में छूट सीमा तय, दरों पर फैसला बाद में
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को अपने पहले फैसले में कारोबार पर आधारित छूट की सीमा 20 लाख रुपये तय की, लेकिन वास्तविक कर की दरों और मसौदे के अंतिम रूप देने की प्रक्रिया बाद में तय की जाएगी। परिषद की दो दिन तक चली बैठक के बाद इसके अध्यक्ष वित्तमंत्री अरुण …
Read More »ब्रिटिश कंपनी और कलम मीडिया करेगी 10 करोड़ डॉलर का निवेश
जकार्ता/नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के कारोबारी समूह एसराम एंड एमराम लिमिटेड ने भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग की स्टार्टअप कंपनी शुरू करने के लिए कलम मीडिया के साथ हाथ मिलाया है। इस संयुक्त उद्यम में 10 करोड़ डॉलर यानी 670 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। एसराम ऐंड एमराम कलम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक इस संयुक्त उद्यम …
Read More »शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 105 अंक नीचे (राउंडअप)
मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.91 अंकों की गिरावट के साथ 28,668.22 पर और निफ्टी 35.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,831.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.19 अंकों की वृद्धि के साथ 28,810.32 पर खुला और …
Read More »भारती एयरटेल का 90 दिन का 4जी डेटा पैक लांच
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने एक नया 4जी डेटा पैक लांच किया है, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस पैक की कीमत 1495 रुपये रखी गई है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि नए उपभोक्ता भी इस ऑफर का लाभ पहले रिचार्ज के तहत उठा सकते हैं। भारती एयरटेल के निदेशक (संचालन) अजय पुरी …
Read More »हुवेई का भारत में उत्पादन अक्टूबर से
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक इन इंडिया की दौड़ में शामिल होते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख चीनी कंपनी हुवेई ने गुरुवार को भारत में स्केच टू स्केल समाधान प्रदाता कंपनी फ्लेक्स के साथ मिलकर स्मार्टफोन के निर्माण की घोषणा की। हुवेई के स्मार्टफोन का उत्पादन फ्लेक्स के चेन्नई स्थित संयंत्र में अक्टूबर के पहले हफ्ते से होगा। इस …
Read More »बहामास पेपर्स में 475 भारतीयों के नाम
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। काले धन को लेकर एक अहम खुलासे में ‘बहामास पेपर्स’ में 475 भारतीयों, कंपनियों और ट्रस्टों के नाम सामने आए हैं, जिनका पंजीकरण करचोरी के लिए खास जगहों पर किया गया है। इनमें प्रमुख नाम वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल का है। इसके बाद बैरन समूह के मूलचंदानी और फैशन टीवी इंडिया के प्रमोटर अमन …
Read More »शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट
मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.18 बजे 16.47 अंकों की गिरावट के साथ 28,756.66 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.40 अंकों की कमजोरी के साथ 8,861.05 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 …
Read More »अगस्त में नौकरी भर्ती 10.2 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)-साफ्टवेयर में नौकरियां अगस्त में तेजी से बढ़ी और यह बढ़त अगस्त 2015 के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत रही। बीपीओ/आईटीईस के लिए भी यह महीना खास रहा और इसमें सालाना 16 प्रतिशत वृद्धि रही। जुलाई महीने के मुकाबले तीन प्रतिशत की वृद्धि से बढ़कर पिछले महीने अगस्त में कंपनियों में भर्तियां 10.2 प्रतिशत …
Read More »
dharmpath.com dharmpath