मनोरंजन

आमिर को हुई थी ‘बजरंगी भाईजान’ की पेशकश

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे अभिनेता सलमान खान का कहना है कि इस फिल्म की पेशकश पहले उनके अभिनेता मित्र आमिर खान को हुई थी, जिन्होंने फिल्म खुद न कर उनका नाम सुझाया और इस तरह यह उनकी झोली में आ गई। जानकारी के मुताबिक, ‘बजरंगी भाईजान’ की पटकथा लिखने वाले ‘बाहुबली’ के …

Read More »

सोफिया वर्गारा ‘द सिंपसंस’ की टीम में शामिल

लॉस एंजेलिस, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वर्गारा लोकप्रिय एनिमेटेड टेलीविजन धारावाहिक ‘द सिंपसंस’ में बतौर अतिथि कलाकार शामिल होंगी। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 43 वर्षीया सोफिया ने धारावाहिक के नए संस्करण में नई स्कूल टीचर मिसेस बर्रेरा के किरदार को आवाज दी है, जिस पर सिंपसंस परिवार के बार्ट सिंपसंस का दिल आ जाता …

Read More »

वैजयंती माला : सुनहरे दौर की ‘ट्विंकल टोज’ (जन्मदिन : 13 अगस्त)

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। रुपहले पर्दे के सुनहरे दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार वैजयंती माला ‘ट्विंकल टोज’ के नाम से भी जानी जाती रही हैं। शास्त्रीय नृत्य में निपुण इस अदाकारा ने दो दशकों तक हिंदी फिल्मों पर राज किया। उन्होंने इस दौर के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ यादगार किरदार निभाए। दक्षिण भारत से आईं प्रमुख …

Read More »

फिल्म रिलीज कराने वाले निर्देशक तारीफ के हकदार : फराह

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जानीमानी कोरियोग्राफर व निर्देशक फराह खान मानती हैं कि फिल्म बनाना आसान नहीं है। वह कहती हैं कि अपनी फिल्म रिलीज करा पाने वाला निर्देशक तारीफ पाने का हकदार है। फराह ने कहा, “मेरे ख्याल से हमारे सिनेजगत में जिसने भी एक फिल्म बनाई है, वह कमाल का और प्रेरणादायक बंदा या बंदी है। इसे बनाने …

Read More »

मनीष ने शबाना के हथकरघा प्रेम को सराहा

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। नामचीन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिग्गज अभिनेत्री-सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भारतीय और हथकरघा निर्मित परिधानों का इस्तेमाल करने पर सराहा है। शबाना सार्वजनिक जगहों पर अधिकांशत: हथकरघा निर्मित परिधानों का प्रचार करती दिखती हैं। मनीष ने ट्विटर पर लिखा, “शबाना ने लक्मे फैशन वीक में वर्षो तक भारतीय और …

Read More »

‘और देवदास’ शेक्सपियर को समर्पित

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जाने-माने निर्देशक सुधीर मिश्रा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘और देवदास’ मशहूर लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय एवं महान नाटककार विलियम शेक्सपियर को समर्पित है। सुधीर ने ‘मुंबई मंत्र सिनेराइज स्क्रीनराइटिंग प्रोग्राम 2015’ के मौके पर मीडिया को बताया, “यह एक नाटकीय फिल्म है। मैंने फिल्म शरतचंद्र बाबू और शेक्सपियर को समर्पित कर दी है..यह भारत …

Read More »

श्रद्धा को पसंद दही हांडी कार्यक्रम

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को जन्माष्टमी पर होने वाले दही हांडी कार्यक्रमों में शिरकत करना बहुत अच्छा लगता है। उन्हें इस साल विभिन्न आयोजकों की ओर से इनमें आने का निमंत्रण मिला है। श्रद्धा स्वयं कह चुकी हैं कि उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में जाना अच्छा लगता है। फिलहाल उनकी टीम यह जानने में लगी है कि वह …

Read More »

इग्गी बना रही डॉक्यूमेंटरी फिल्म

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका इग्गी अजालिया इन दिनों एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म पर काम कर रही हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 25 वर्षीया इग्गी इस समय अपने दूसरे एल्बम पर भी काम कर रही हैं और उन्होंने प्रशंसकों को इस बात का इशारा दिया है कि एल्बम के साथ उन्हें एक विशेष फिल्म देखने को मिल …

Read More »

‘शहंशाह’ अमिताभ की ‘वजीर’ 4 दिसंबर को

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन की नई फिल्म ‘वजीर’ चार दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अभिनेता-गायक फरहान अख्तर भी हैं। बिजॉय नांबियार निर्देशित ‘वजीर’ पहले दो अक्टूबर को रिलीज होनी थी। फिल्म में अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी अहम भूमिका में हैं। रिलीज संबंधी पुष्टि इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने एक बयान …

Read More »

हिरानी से मिलने अस्पताल गए आमिर

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने उनसे अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम ली। आमिर ने ट्वीट किया, “राजू हिरानी के बारे में चिंतित सभी लोगों को बता दूं कि मैं उनसे अस्पताल में मिलकर आया हूं। वह ठीक हैं और शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493