मनोरंजन

किड्स रियलिटी शो में प्रस्तुति देंगे बादशाह, नेहा कक्कड़

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। गायिका नेहा कक्कड़ और रैपर बादशाह बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ की आगामी कड़ी में प्रस्तुति देंगे। बादशाह ‘डीजे वाले बाबू’ और ‘मर्सी’ जैसे गीत गाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ का हिस्सा बनने के लिए बेताब हूं। इन बच्चों में प्रतिभा अद्भुत है। जब कोच की बात आती है …

Read More »

‘भईल तोहरा से प्यार आई लव यू’ 29 दिसंबर को रिलीज होगी

पटना, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी भोजपुरी फिल्म ‘भईल तोहरा से प्यार आई लव यू’ 29 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में भोजपुरिया संस्कार और समाज का बेजोड़ संयोजन देखने को मिलेगा। ‘भईल तोहरा से प्यार आई लव यू’ के निर्माता धर्मेंद्र मौर्या ने कहा कि वास्तव में इस फिल्म का निर्माण हर वर्ग को ध्यान में …

Read More »

‘दासदेव’ 16 फरवरी, 2018 को रिलीज होगी

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)।साल 2018 के वेलेंटाइन सप्ताह में सुधीर मिश्रा की रोमांटिक फिल्म ‘दासदेव’ रिलीज हो रही है। यह मूल फिल्म ‘देवदास’ का सीक्वल है। बयान के मुताबिक, रोमांटिक थ्रिलर ‘दासदेव’ 16 फरवरी, 2018 को रिलीज होगी। इसमें ऋचा चड्ढा लोकप्रिय किरदार पारो की भूमिका में दिखेंगी जबकि अदिति राव हैदरी चंद्रमुखी और राहुल भट्ट देव के रूप …

Read More »

अच्छी व्यावसायिक फिल्में हमेशा सफल होंगी : रोहित शेट्टी

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि अच्छी व्यावसायिक फिल्में हमेशा सफल होंगी। सावन के ‘टेक 2 विद अनुपमा और राजीव’ के दौरान रोहित शेट्टी से ‘जुड़वा 2’ और ‘गोलमाल अगेन’ से पहले वर्ष 2017 में व्यावसायिक फिल्मों की असफलताओं के बारे में पूछा गया। इस पर रोहित शेट्टी ने कहा, “सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा …

Read More »

‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आएंगे शक्ति कपूर, रंजीत

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर और रंजीत संगीतकार अनु मलिक के साथ आगामी कॉमेडी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आएंगे। शक्ति ने कहा, “‘एंटरटेनमेंट की रात’ टेलीविजन पर सर्वश्रेष्ठ शो में से एक है। इसमें गरिमा के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया जाता है।” रंजीत ने बताया कि उन्होंने टेलीविजन चैनल कलर्स के सेट पर बहुत …

Read More »

‘जय कन्हैया लाल’ की में डाली के किरदार से जुदा हूं : रुपांजना

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय बांग्ला अभिनेत्री रुपांजना मित्रा का कहना है कि वह असल जीवन में आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘जय कन्हैया लाल की’ की भूमिका से पूरी तरह अलग हैं। रुपांजना ने कहा, “डाली की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वह जिद्दी, लापरवाह, जल्दी गुस्सा होने वाली और सनकी लड़की है। मैंने किरदार के साथ पूरा न्याय करने की …

Read More »

मार्क वॉल्बर्ग निर्देशन क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे

लंदन, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता मार्क वॉल्बर्ग ने अगले साल निर्देशन क्षेत्र में पदार्पण करने के संकेत दिए हैं। यह सच्ची कहानी पर आधारित होगी। मार्क का अभिनेता के रूप में बेहतरीन करियर रहा है और उन्होंने कई फिल्मों का निर्मा भी किया है लेकिन उन्होंने पहले कभी किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया था। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट …

Read More »

भाग्यशाली हूं कैरी फिशर संग काम करने का मौका मिला : जॉनसन

लॉस एंजेलिस, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्देशक रियान जॉनसन का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें फिल्म ‘स्टार वार्स : द लास्ट जेडी’ में दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर के साथ काम करने का मौका मिला। फिशर का निधन दिसंबर 2016 में वह 60 वर्ष की उम्र में हो गया था। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ …

Read More »

हेरिटेज फिल्म फेस्टिवल के लिए 17 जनवरी तक भेजें अपनी फिल्में

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। कला और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वाले पेशेवर और शौकिया फिल्म निर्माताओं को भारतीय कला एवं संस्कृति की ऑनलाइन विश्वकोष सहपीडिया द्वारा आयोजित एक अनूठे ऑनलाइन हेरिटेज फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्में शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। फिल्मों की स्क्रीनिंग एक महीने तक चलने वाले इंडिया हेरिटेज वॉक फेस्टिवल (आईएचडब्ल्यूएफ) 2018 …

Read More »

सुमित सचदेव ‘ननकाना’ से पंजाबी सिनेमा में शुरुआत करेंगे

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमित सचदेव पंजाबी फिल्म उद्योग में ‘ननकाना’ के साथ अपनी शुरुआत करेंगे। सचदेवा ने टीवी नाटक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अभिनय किया था। मनजीत मान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुरदास मान व अदिति शर्मा भी हैं। सुमित ने एक बयान में कहा, “यह एक पीरियड फिल्म है। पंजाब-राजस्थान सीमा पर शूटिंग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493