मनोरंजन

खेल पर कोई बायोपिक करना पसंद करूंगी : सैयामी

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री सैयामी खेर खेल से संबधित किसी बायोपिक में काम करना चाहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वह इस तरह की फिल्म के साथ पूरा न्याय करने में सक्षम होंगी। सैयामी ने आईएएनएस से कहा, “मुझे उस तरह …

Read More »

मैं स्कूबा डाइविंग में दक्ष हूं : सिगौरनी

लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सिगौरनी वीवर का कहना है कि फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार’ के सीक्वल के लिए निशुल्क स्कूबा डाइविंग सीखने के बाद अब इसमें दक्ष हो गई हैं। वीवर फिल्म में उनके किरदार ग्रेस ऑगस्टाइन के निधन के बाद ‘अवतार’ के नए सीक्वल में नए किरदार में दिखाई देंगी। वीवर ने कहा, “मैं …

Read More »

‘जीनियस’ निर्देशक ने आयशा का गर्मजोशी से स्वागत किया

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जीनियस’ के सेट पर अभिनेत्री आयशा जुल्का का गर्मजोशी से स्वागत किया। अनिल ने गुरुवार को दिग्गज फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी अभिवादन किया। उन्होंने ट्वीट किया, “‘जीनियस’ परिवार में आयशा जुल्का का गर्मजोशी से स्वागत। मिथुन दा, नवाज और नई सुंदर लड़की के …

Read More »

दुर्घटना के बाद मैं ठीक हूं : गौतम मेनन

चेन्नई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार गौतम मेनन की कार हाल ही में दुर्घटना का शिकार हुई थी। इस घटना के बाद गौतम का कहना है कि वह ठीक हैं और शूटिंग फिर से शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। मेनन की कार कथित रूप से राजमार्ग पर ट्रक से जा टकराई थी। उन्होंने इसके बाद रात में ट्वीट कर …

Read More »

धर्मेद्र 82 के हुए, हेमा ने की स्वस्थ जीवन की कामना

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र शुक्रवार को 82 वर्ष के हो गए। इस मौके पर उनकी पत्नी अभिनेत्री एवं राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी ने उनके स्वस्थ जीवन और खुशियों की कामना की। हेमा ने धर्मेद्र के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को साथ ट्वीट किया, “धर्मजी के जन्मदिन पर, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। भगवान …

Read More »

विनीत कुमार ने ‘मुक्काबाज’ के लिए कड़ा प्रशिक्षण लिया

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने बताया कि फिल्म में मुक्केबाज की भूमिका के लिए उन्होंने पंजाब में पूरे एक साल तक बॉक्सिंग प्रशिक्षण लिया। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान गुरुवार को विनीत ने कहा, “मैंने कहानी लिखने के बाद फिल्म के लिए एक निर्देशक की …

Read More »

रिलीज तारीखों का बदलना कुछ चुनिंदा फिल्मों पर निर्भर : सैफ

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि फिल्मों की रिलीज तारीखें बदलना कुछ चुनिंदा फिल्मों पर निर्भर करता है। उनकी आगामी फिल्म ‘कालाकांडी’ 12 जनवरी को रिलीज होगी लेकिन उन्होंने संकेत दिए कि उनकी फिल्म की रिलीज ेडेट में बदलाव हो सकता है क्योंकि संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ उसी दिन रिलीज हो …

Read More »

शशि कपूर की प्रार्थना सभा में कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिमें बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। शशि कपूर की तस्वीर के आसपास मोमबत्तियां जलाई गईं और उनकी लोकप्रिय फिल्मों के दृश्यों को पर्दे पर दिखाया गया। शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो …

Read More »

‘तेरे लिए ब्रो’ को लेकर उत्साहित प्रबल पंजाबी

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘शहीद’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता प्रबल पंजाबी ‘तेरे लिए ब्रो’ को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह शो दर्शकों को पसंद आएगा। इस शो की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शो इन दोस्तों के जीवन में आए उतार-चढ़ाव और इस बीच उन्हें …

Read More »

कार्ला ब्रूनी ने एमिली रतजकोव्स्की को सराहा

लंदन, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल कार्ला ब्रूनी ने मॉडल एमिली रतजकोव्स्की का एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक अभियान के लिए बिकनी पहने स्पैघेटी (पास्ता) से खेल रही हैं। रतजकोव्स्की (26) ने वीडियो में रेड वाइन अपने शरीर पर डाली, जिसमें वह स्पैघेटी से लिपटी हुई हैं। वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रूनी ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493