भारत

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से सामरिक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को फिर से बंद हो गया। जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से सामरिक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को फिर से बंद हो गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले के …

Read More »

..तो नेता के तौर पर स्टालिन को स्वीकार करूंगा : अलागिरी

मदुरै, 30 अगस्त (आईएएनएस)। द्रमुक से निष्कासित नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अलागिरी ने गुरुवार को कहा कि अगर उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया जाता है तो वह अपने छोटे भाई और पार्टी अध्यक्ष एम.के.स्टालिन को ‘नेता’ के तौर पर स्वीकार कर लेंगे। अलागिरी ने इससे पहले सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह अपने पिता एम. करुणानिधि …

Read More »

केजरीवाल ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर हमला बोला

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोला। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट किया, “महंगाई ने आम आदमी का जीवन बहुत मुश्किल बना दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।” उन्होंने कहा, “यह केंद्र सरकार की गलत …

Read More »

राजनाथ ने केरल की सभी तरह से मदद का आश्वासन दिया : एंटनी

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बाढ़ पीड़ित केरल के कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान राज्य के लिए अधिकतम मदद का वादा किया। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने मीडिया को बताया कि राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया। एंटनी ने कहा, “उन्होंने (राजनाथ …

Read More »

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ‘हमारा बंदा’ : भाजपा नेता

जम्मू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने राज्य के नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बारे में कहा कि वह ‘हमारा बंदा’ है। गुरुवार को वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में रैना अपने आसपास के लोगों से कहते दिखाई दे रहे हैं, “अब जो गवर्नर आया है, वो हमारा बंदा …

Read More »

हरिकृष्णा को उपराष्ट्रपति, राजनेताओं, प्रसिद्ध शख्सियतों ने श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, आंध्र प्रदेश के शीर्ष राजनेताओं व तेलंगाना व तेलुगू फिल्म की प्रसिद्ध शख्सियतों ने गुरुवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक एनटीआर के बेटे नंदमुरि हरिकृष्णा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। हरिकृष्णा का बुधवार का सड़क हादसे में निधन हो गया। वेंकैया नायडू ने मेहदीपटनम में हरिकृष्णा के निवास पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित …

Read More »

बिहार : बोधगया में बच्चों के साथ दुराचार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार

गया, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के एक स्कूल और मेडिटेशनन सेंटर के संचालक व भिक्षु को बच्चों के साथ दुराचार और अनैतिक कार्य करने के आरोप में बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तीपुर स्थित प्रजना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर के बच्चों ने पढ़ाने के नाम पर …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों मारे गए। दूसरे आतंकवादी का शव हाजिन इलाके के पारे मोहल्ले में मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया। गोलीबारी के यहां खत्म होने के बाद से तलाश जारी है। इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था …

Read More »

लालू ने रांची सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया

रांची, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला मामले में अपनी सजा काटने के लिए गुरुवार को एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लालू प्रसाद ने न्यायाधीश एस.एस. प्रसाद के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिन्होंने आदेश दिया कि उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय …

Read More »

श्रीनगर : एनआईए ने हिजबुल प्रमुख के बेटे को गिरफ्तार किया

श्रीनगर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सुप्रीम कमांडर सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को एक छापेमारी के दौरान यहां गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा, “एनआईए ने शहर के रामबाग इलाके में छापेमारी की। सैयद शकील अहमद शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) सौरा में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493