भारत

बंगाल में एनआरसी कवायद शुरू कर के दिखाए केंद्र : ममता

कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपानीत केंद्र सरकार पर असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के नाम पर लोगों को देश से निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिम्मत हो तो केंद्र ऐसी ही कवायद बंगाल में कर के दिखाए। तृणमूल कांग्रेस की छात्र …

Read More »

इंडिक की इंटरनेट पर वैश्विक मंजूरी के लिए अभियान शुरू

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। इंटरनेट पर स्थानीय भाषा को बड़े पैमाने पर प्रचारित करने के लिए इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस (यूए) की जरूरत के बारे मंे जागरूकता फैलाने के मकसद से एक वर्षीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। बहुभाषी इंटरनेट के लिए ‘यूए’ मूलभूत आवश्यकता है, जिसमें दुनियाभर के यूजर्स अपनी पसंद की …

Read More »

शिशु आहार कक्षों की याचिका पर केंद्र को जवाब के लिए मिला और समय

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र, राज्य सरकारों और नागरिक प्रशासन अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शिशु आहार केंद्रों और शिशु देखभाल कक्षों के निर्माण की मांग की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए अधिक समय की मोहलत प्रदान कर दी। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव की एक पीठ …

Read More »

पुलिस दलित कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही : माकपा

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सुधा भारद्वाज, वरवर राव और गौतम नौलखा जैसे कवि, लेखक और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए माकपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पुलिस भीमा-कोरेगांव दंगों के बाद दलित अधिकार कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को निशाना बना रही है। पार्टी ने एक बयान में कहा, “मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विभिन्न नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं और …

Read More »

दिलशाद गार्डन और गाजियाबाद के बीच मेट्रो सेवा नवंबर में

गाजियाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के दिलशाद गार्डन और गाजियाबाद के नए बस स्टैंड के बीच दिल्ली मेट्रो सेवा का परिचालन नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू किया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की उपाध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्प (डीएमआरसी) ने ट्रायल …

Read More »

वाजपेयी की अस्थियां यमुना में विसर्जित

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां यहां मंगलवार को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ यमुना नदी में विसर्जित की गईं। विसर्जन से पहले सोनिया विहार पुश्ता पर एक ‘पूजा’ आयोजित की गई, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी और अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। तिवारी ने यमुना घाट …

Read More »

भाजपा अपनी हरकतों से वाजपेयी का अपमान कर रही : ममता

कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को लेकर पूरे देश में निकल रही अस्थि कलश यात्रा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ये ‘हरकतें’ दिवंगत नेता का एक तरह से ‘अपमान’ है। तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी को भाजपा …

Read More »

गौतम नौलखा को दिल्ली से बाहर न ले जाएं : उच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस को निर्देश दिया कि नक्सलियों से सहानुभूति रखने वाले गौतम नौलखा को बुधवार तक दिल्ली से बाहर न ले जाए और अगले आदेश तक उन्हें घर में नजरबंद रखें। नौलखा को दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया और साकेत अदालत परिसर …

Read More »

उप्र में चिकित्सकों के 7348 पद खाली : सरकार

समाजवादी पार्टी के सदस्य मनोज कुमार पारस और डॉ. संग्राम यादव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से सवाल किया कि क्या प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है? यदि हां, तो सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए कोई योजना बनाएगी? यदि नहीं, तो क्यों? विपक्ष के इस सवाल पर सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने …

Read More »

उप्र : ट्रक ने 2 महिलाओं को कुचला, मौत

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने गांव पहाड़ीपुर से लड़के के साथ अपने मायके जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव करौली जा रही थीं। नरैनी मोड़ के पास अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई, वहीं लड़का बच गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकाओं की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493