नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी, हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।” अधिकतम तापमान …
Read More »भारत
जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोकी गई
जम्मू, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को जम्मू से कश्मीर घाटी तक के लिए रद्द कर दी गई। हालांकि बालटाल और पहलगाम से यात्रा जारी रहेगी। पुलिस ने कहा,”भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं है।” 28 जून को शुरू हुई इस यात्रा के बाद अब तक 2.80 से अधिक तीर्थयात्री …
Read More »राहुल, डोभाल, सैन्यबलों के प्रमुखों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए उनके निवास स्थान में रखा गया है। तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने वाजपेयी के दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित …
Read More »अमेरिका ने वाजपेयी के निधन पर शोक जताया
वाशिंगटन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए साझा प्रयासों की स्वाभाविक साझेदारी के रूप में वाजपेयी के दृष्टिकोण की सराहना की। विदेश मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान में पोम्पियो ने वाजपेयी के निधन पर भारत …
Read More »वाजपेयी का निधन एक युग की समाप्ति : मोदी
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को ‘एक युग का अंत’ बताया और कहा कि प्रत्येक भारतीय और प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा उनकी सोच से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वाजपेयी के निधन ने उन्हें निशब्द कर दिया है लेकिन भावनाओं का …
Read More »पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 93 वर्ष की अवस्था में निधन (लीड-1)
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का यहां गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एम्स के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 93 वर्ष के थे। वाजपेयी अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। एम्स की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “हम काफी दुख के साथ पूर्व …
Read More »कोंकण रेलवे ने बाढ़ प्रभावित केरल से 5 गाड़ियां रद्द कीं
पणजी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कोंकण रेलवे ने गुरुवार को केरल से चलने वाली पांच ट्रेन बाढ़ के कारण रद्द कर दीं। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 12202 केसीवीएल-एलटीटी गरीब रथ, 16346 टीवीसी-एलटीटी नेत्रावती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12617 ईआरएस-एलटीटी मंगला एक्सप्रेस, 19424 टीईएन-जीआईएमबी हमसफर एक्सप्रेस और 22114 केसीवीएस-एलटीटी एक्सप्रेस को 16 अगस्त को रद्द कर दिया गया। केरल …
Read More »केरल बाढ़ : मोदी ने राहत, बचाव कार्य तेज करने को कहा
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बाढ़ प्रभावित केरल के हालात पर बातचीत की और रक्षा बलों से राहत व बचाव कार्य तेज करने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक बयान में बताया गया कि मोदी ने विजयन से गुरुवार की सुबह फिर से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने राज्य …
Read More »राहुल गांधी अगले हफ्ते जर्मनी, लंदन जाएंगे
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते व्यापारियों, राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों, प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) से मुलाकात करने जर्मनी और लंदन जाएंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। अमेरिका स्थित इंजीनियर व अन्वेषक सैम पित्रोदा ने एक ट्वीट कर कहा, “यूरोपीय यूनियन (ईयू) और ब्रिटेन के एनआरआई, व्यापारियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों की भारी मांग के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल …
Read More »अटल बिहारी वाजपेयी का निधन
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनका 11 जून से एम्स में इलाज चल रहा था। उन्हें एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा गया था। उनकी हालत बुधवार रात से ही काफी नाजुक बनी …
Read More »
dharmpath.com dharmpath