भारत

केरल : बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा घोषित

वायनाड (केरल), 11 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राज्य में आई भयानक बाढ़ से अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक शख्स के परिजन को चार लाख रुपये मुआवाजा देने की शनिवार को घोषणा की। बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें इडुक्की, मलप्पुरम, …

Read More »

उप्र : डकैत बबली कोल का कथित मददगार गिरफ्तार

चित्रकूट, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की मारकुंड़ी पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबली कोल को खाद्य सामाग्री पहुंचाने के दौरान उसके एक कथित मददगार को शनिवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि गिरफ्तार युवक का कहना है कि पुलिस ने उसे तीन दिन पूर्व उसके घर से उठाया था। चित्रकूट …

Read More »

रेलयात्रियों को 1 सितंबर से मुफ्त यात्रा बीमा नहीं : रेलवे

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे अब एक सितंबर से यात्रियों को मुफ्त यात्रा बीमा का लाभ नहीं देगा। यह जानकारी रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक सितंबर से मुफ्त यात्रा बीमा की सुविधा बंद करने का फैसला किया …

Read More »

बंगाल में तृणमूल को उखाड़ फेंके, भाजपा को लाएं : शाह

कोलकाता, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केवल भाजपा ही बंगाल में प्रगति ला सकती है। उन्होंने लोगों से राज्य की सत्तारूढ़ ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। मध्य कोलकाता के मायो रोड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए …

Read More »

मृत विदेशी आतंकवादी हमारा लापता बेटा था : कश्मीर परिवार

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कश्मीर के एक परिवार ने शनिवार को कहा कि गुरुवार को सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकवादियों में से एक उनका बेटा था, जिसे विदेशी आतंकी बताया गया था। कुपवाड़ा सीमा जिले के लंगेट शहर के निवासी परिवार ने नौ अगस्त को पुलिस थाने में अपने बेटे मुजफ्फर अहमद मीर के …

Read More »

केरल को बाढ़ राहत के लिए पर्याप्त धनराशि जारी करें प्रधानमंत्री : राहुल (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में सामान्य हालात बहाल करने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया। राहुल ने कहा कि मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन बड़े पैमाने पर अपने पीछे …

Read More »

युवाओं में पढ़ाई के साथ कमाई के हुनर विकसित करने की जरूरत : प्रधान

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को यहां कहा कि देश में युवाओं को रोजगारपरक व उत्पादक शिक्षा की जरूरत है, जिसके लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी हो, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने के अवसर …

Read More »

नवाचार, उद्यम भारत के विकास की कुंजी : मोदी (लीड-2)

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि 21वीं सदी में नवाचार शब्द चर्चा में है और कोई भी समाज जो नवप्रवर्तन नहीं करता है, ठहर जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यम के साथ नवाचार, भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने और देश के दीर्घकालिक टिकाऊ, प्रौद्योगिकी नीत आर्थिक विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करने का आधार …

Read More »

गीता मित्तल ने कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने से पहले, अदालत के रजिस्टार जनरल ने मित्तल की नियुक्ति के संबंध में वारंट को पढ़ा। उसके बाद उन्हें यहां राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद …

Read More »

छग : मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरेली की शुभकामनाएं दी

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि सावन महीने की अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला हरेली का यह महापर्व अपने नाम के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ‘हरियाली’ का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा त्योहार है। हमारे कृषि प्रधान ग्रामीण जनजीवन में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493