भारत

मप्र : छिंदवाड़ा में ट्रक ढाबे में घुसा, 4 की मौत

छिंदवाड़ा,3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खाना बना रहे लोगों को रौंदते हुए ढाबे में घुस गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हर्रई थाने से मिली जानकारी के अनुसार, “शुक्रवार को नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लई गांव के पास दो …

Read More »

शारदा चिटफंड घोटाले में नलिनी के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करने से मना किया। न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने ईडी से जवाब मांगते हुए मद्रास उच्च न्यायालय की पीठ द्वारा 10 …

Read More »

छग : भरे बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी, 2 जवान जख्मी, नक्सली ढेर (लीड-1)

दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने बताया, “बासागुड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार था। पुलिस के कई जवान अलग-अलग दिशाओं में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पांच-छह नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो सहायक आरक्षक उमेश दुर्गम और शंकर पुनेम घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है।” …

Read More »

सिजेरियन डिलीवरी को लेकर दिशानिर्देश जारी करने की याचिका खारिज

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी को लेकर दिशानिर्देश जारी करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने कहा कि यह याचिका कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है …

Read More »

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया : राजनाथ

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सिलचर गए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल को हवाईअड्डे पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया गया था। असम सरकार से प्राप्त लिखित दस्तावेज का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह कदम …

Read More »

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले ने शर्मसार किया : नीतीश

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका आश्रय गृह में 34 लड़कियों के साथ यौनाचार के मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस घटना ने शर्मसार किया और पीड़ा पहुंचाई है। उन्होंने हालांकि बिहार के लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। …

Read More »

अगस्त-सितंबर में सामान्य रहेगा मॉनसून : मौसम विभाग

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मॉनसून के आखिरी दो महीने में सामान्य बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को जारी अपने अनुमान में कहा कि अगस्त और सितंबर महीने में देशभर में 95 फीसदी बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसमें आठ फीसदी कम या ज्यादा होने की संभावना बनी रहती है। आईएमडी के …

Read More »

उप्र : लखनऊ में मकान ढहा, बच्ची की मौत

लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश की वजह से शुक्रवार तड़के गणेशगंज इलाके में एक मकान ढह गया। इस हादसे में एक बच्ची सहित दो लोग दब गए। बच्ची की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजधानी लखनऊ …

Read More »

छत्तीसगढ़ : बीजापुर साप्ताहिक बाजार में नक्सली हमला, 2 जवान घायल

इनमें से एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा जा रहा है। बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने बताया, “बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से भरे बाजार में 7-8 चक्र गोलीबारी की गई, जिसमें जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर …

Read More »

उप्र : कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर दादी-पोती की मौत

बांदा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में बारिश के दौरान गुरुवार को एक घर की कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर एक महिला और उसकी मासूम पोती की मौत हो गई है। उपजिला अधिकारी (एसडीएम) अवधेश कुमार निगम ने शुक्रवार को बताया, “पिपरी गांव में गुरुवार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493