श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। हंदवाड़ा के वनक्षेत्र में सुरक्षाबलों के गश्ती एवं खोज अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा,”छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया।”
Read More »भारत
भोपाल में सांसद-विधायक से उलझे पार्षद के पति भाजपा से निलंबित
भोपाल, 9 जुलाई, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा का विरोध करना भाजपा की पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम मीणा को महंगा पड़ गया। श्याम मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने रविवार देर रात मीणा को पार्टी की …
Read More »दिल्ली में बदली छाई
नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।” अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री …
Read More »मप्र में मौसम सुहावना
भोपाल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार देर शाम को हुई बारिश के चलते सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। राज्य में सोमवार सुबह से आसमान में हल्की बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते धूप की चुभन कम हुई …
Read More »बिहार में उमसभरी गर्मी
पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना औक इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही धूप निकली है और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमसभरी गर्मी बनी हुई है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी …
Read More »उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी
लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होगा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक …
Read More »उप्र : कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या
लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सोमवार को बागपत जिले की जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे …
Read More »जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों ने महिला का गला रेता
श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक महिला का गला रेत दिया। पुलिस का कहना है कि आतंकवादी रविवार रात हाजिन क्षेत्र के शाहगुंड गांव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़े अब्दुल माजिद डार के घर में घुसे। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने डार की पत्नी शकीला बेगम पर हमला किया …
Read More »मोदी ने एम.एम.जैकब के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम.एम.जैकब के निधन पर शोक जताया। मोदी ने केरल के विकास के लिए जैकब के काम को याद किया। मोदी ने कहा, “जैकब के निधन से दुखी हूं। उन्होंने देश में एक सांसद, मंत्री और राज्यपाल के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने केरल के …
Read More »दिल्ली दुष्कर्म : दोषियों की याचिका पर फैसला सोमवार को
नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीन दोषियों की याचिकाओं पर सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा। तीनों दोषी मृत्युदंड का सामना कर रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ विनय शर्मा, पवन गुप्ता और मुकेश सिंह की याचिकाओं पर अपराह्न् दो बजे फैसला …
Read More »
dharmpath.com dharmpath