भारत

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सुषमा से बात की : राजनाथ

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने कैबिनेट सहयोगी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ ऑनलाइन इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की निंदा की। राजनाथ नरेंद्र मोदी सरकार के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान सुषमा स्वराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुरू किए गए ट्रोल के खिलाफ बोला है। राजनाथ ने यहां …

Read More »

कर्नाटक को 31 टीएमसी फीट पानी तमिलनाडु को देने का निर्देश

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) ने कर्नाटक को जुलाई में तमिलनाडु को लगभग 31 टीएमसी फीट पानी देने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण ने सोमवार को अपनी पहली बैठक की, जबकि इस दौरान यह रपट भी आती रही है कि कर्नाटक इसके गठन के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की योजना बना रहा है। …

Read More »

छग : धमतरी का आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बताया गया है कि तुलसीराम सोनकर ने धमतरी का अपना मकान आबकारी विभाग को वर्ष 2017-2018 के लिए देशी व विदेशी शराब दुकान के लिए साठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से किराए पर दिया है। इसके एवज में जिला आबकारी अधिकारी यदुनंदन राठौर तुलसी राम से 25 हजार रुपये बतौर कमीशन प्रतिमाह की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत …

Read More »

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते पारा चढ़ेगा

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मौसम विभाग द्वारा राजधानी में मानसून पहुंचने के घोषणा के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगहों पर फुहारें पड़ सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा कि इस सप्ताह के दौरान पारे के बढ़ने की संभावना है। सप्ताह …

Read More »

राजस्थान : 62 लाख विद्यार्थियों को दूध मुहैया कराया जाएगा

जयपुर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को कहा कि राजस्थान सरकार अन्नपूर्णा दुग्ध परियोजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे 62 लाख बच्चों को सप्ताह में तीन बार दूध मुहैया कराएगी। राजे ने यहां दहमी कलां में एक सरकारी विद्यालय में राज्य-स्तरीय समारोह में परियोजना की घोषणा के दौरान कहा, “अभिभावक बच्चे को समुचित पोषण देने …

Read More »

कॉलेज दाखिलों में अनियमितता के खिलाफ ममता की चेतावनी

कोलकाता, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आशुतोष कॉलेज का औचक दौरा किया और दाखिला प्रक्रिया में किसी के भी अनियमितता में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ममता बनर्जी की यह चेतावनी कोलकाता के कॉलेजों में छात्रों से दाखिले के नाम पर पैसे वसूले जाने के आरोपों के बीच आई …

Read More »

अरिजित बसु बने एसबीआई के प्रबंध निदेशक

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग पेशेवर अरिजित बसु ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में पदभार संभाला। अरिजित बसु इससे पहले एसबीआई के उपप्रबंध निदेशक के पद पर थे। वह एसबीआई लाइफ इनश्योरेंस कंपनी के पूर्व एमडी और सीईओ रहे हैं। बसु अक्टूबर 2020 तक या अगले आदेश तक एसबीआई के एमडी …

Read More »

चहुंमुखी रणनीति से किसानों की आमदनी दोगुनी होगी : मोदी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि चहुंमुखी रणनीति से किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी होगी। प्रधानमंत्री ने फिर कहा कि किसानों को अधिसूचित फसलों के लिए लागत का 1.5 गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाएगा। मोदी ने मासिक पत्रिका ‘स्वराज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि किसानों को ‘ई-नाम’ के …

Read More »

‘बियोंड कलर्स 2’ प्र्दशनी में 39 चित्रकारों की कृतियां प्रदर्शित (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर स्थित विजुअल आर्ट गैलरी में जानीमानी चित्रकार अमृता प्रकाश के नेतृत्व में 39 चित्रकारों ने अपनी कृतियों की प्र्दशनी लगाई है, जिसे नाम दिया है ‘बियोंड कलर्स 2’। यह कला प्र्दशनी 3 जुलाई तक चलेगी। लोगों ने प्रदर्शनी में देशभर से जुटे कलाकारों की पेंटिंग्स की जमकर तारिफ की। …

Read More »

केंद्र को राजनीतिक दलों के विदेशी वित्तपोषण को लेकर नोटिस

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से एक याचिका पर जवाब मांगा जिसमें विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम में संशोधन को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने भाजपा और कांग्रेस को विदेश से वित्तपोषण का दोषी ठहराया था, जिसके बाद इस संशोधन को दोनों पार्टियों को राहत दिलाने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493