भारत

मोदी ने वाणिज्य भवन की आधारशिला रखी

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अकबर रोड के पास वाणिज्य भवन की आधारशिला रखी और कहा कि भारत ने देश को निवेश अनुकूल बनाने में काफी प्रगति की है। मोदी ने आधारशिला रखने के बाद कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने एक वर्ष के अंदर ही देश में व्यापार के तरीके …

Read More »

ट्रक चालकों ने हड़ताल वापस ली

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। ट्रक चालकों के संगठन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार को हड़ताल अस्थाई तौर पर वापस ले ली। ऑल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ गुड्स व्हिकल्स ऑनर्स एसोसिएशन (एसीओजीओए) के महासचिव कौसर हुसैन ने आईएएनएस को बताया, “हमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय से फोन आया और उन्होंने हमें बातचीत के …

Read More »

भोपाल में दबंगों ने दलित किसान को जिंदा जलाया

भोपाल, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीकी गांव परसोरिया में दबंगों ने दलित किसान को जिंदा जला दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह मामला बैरसिया थाने के परसोरिया गांव में गुरुवार का है। यहां का दलित किसान किशोरी लाल (60) अपने खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग जुताई …

Read More »

तेजस्वी ‘लंपटीकरण’ का ‘टैग’ हटाने के लिए कार्रवाई की हिम्मत दिखाएं : जद (यू)

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर राजनीति में ‘लंपटीकरण’ का ‘टैग’ हटाने के लिए पार्टी में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की नसीहत दी है। जद (यू) प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राजद अब राजनीति में ‘लंपटीकरण’ का पर्याय बन गया है। राजद पर लगा …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में आईएस के 3 आतंकवादी ढेर (लीड-3)

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) एस.पी.वैद ने यह जानकारी दी। कश्मीर में आईएस आतंकवादियों के मारे जाने की यह पहली आधिकारिक पुष्टि है। डीजीपी ने कहा कि श्रीगुफवाड़ा क्षेत्र के खिरम गांव में हुई …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। इसके साथ ही एक नागकि की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मारे गए नागरिक की पहचान मुहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है। आतंकवादी जिस …

Read More »

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को धूपभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन गर्म रहने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,”रात तक हल्की बारिश हो सकती है। …

Read More »

बिहार में सुबह तेज धूप

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से तेज चिलचिलाती धूप निकली हुई है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से भी निजात नहीं मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस और गर्मी का प्रकोप …

Read More »

मप्र में उमस का असर बरकरार

भोपाल, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस का असर बना हुआ है। भोपाल, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस का असर बना हुआ है। राज्य में मानसून में हो रही देरी के चलते उमस और गर्मी परेशान कर रही है। …

Read More »

श्रीनगर आतंकवादी हमले में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ा

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में 15 जून को आतंकी हमले में घायल पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि काका सराय क्षेत्र में आतंकवादी हमले में अन्य पुलिसकर्मी और दो नागरिकों के साथ घायल हुए हेड कॉन्स्टेबल हबीबुल्लाह ने यहां शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में दम तोड़ दिया।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493