भारत

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गांव कोविड-19 की चपेट में, टीकाकरण की भी बुरी स्थिति

गोरखपुर- पिछले एक एक महीने से अधिक समय से पूर्वी उत्तर प्रदेश के गांवों में बड़ी संख्या में हो रहीं मौतें भले सरकारी रिकॉर्ड में कोरोना वायरस से हुई मौत के रूप में दर्ज नहीं हुई हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए डोर-टू-डोर और संवेदीकरण अभियान के आंकड़े खुद साबित कर रहे हैं कि गांवों में लोगों की मौत …

Read More »

इलाहाबाद: कैमरे से बचने के लिए योगी सरकार ने गंगा किनारे दफ़न शवों पर लगी चुनरी हटवाई

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी, जिसमें पता चला था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दाह संस्कार का खर्च बढ़ जाने से परिजनों को शव गंगा किनारे दफन करना पड़ रहा है. ऐसी तस्वीरें और खबरें सामने आने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र की मोदी और प्रदेश …

Read More »

कोवैक्सीन टीका वाले लोगों को यात्रा मंजूरी मिलेगी -सरकार ने बताया निराधार

नयी दिल्ली -विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की आपातकालीन यूज लिस्टिंग की तरफ से कोवैक्सीन को अभी मंजूरी नहीं मिली है। जिन देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की छूट दी है, उन्होंने अपनी खुद की रेग्युलेटरी अथॉरिटी या फिर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमर्जेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) की तरफ से स्वीकृत की गई वैक्सीन को ही मंजूरी दी है। इस सूची …

Read More »

‘कांग्रेस टूलकिट’ मामले में भाजपा नेताओं रमन सिंह और संबित पात्रा के ख़िलाफ़ केस दर्ज

रायपुर- तथाकथित ‘कांग्रेस टूलकिट’ मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह तथा पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले को लेकर राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया था. …

Read More »

सरकार ने बिना विचार किए बढ़ाया टीकाकरण का दायरा-सीरम इंस्टिट्यूट के कार्यकारी निदेशक बयान

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 टीकों की भारी कमी के बीच पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार ने टीकों के उपलब्ध स्टॉक और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश को ध्यान में रखे बिना कई आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वास्थ्य और जागरूकता …

Read More »

यूपी: भाजपा विधायक बोले- राज्य सरकार के ख़िलाफ बोलने पर लगता है राजद्रोह के मुक़दमे का डर

नई दिल्ली– उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राकेश राठौर ने राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की है और यह भी कहा है कि वह बहुत अधिक कहने से डरते हैं क्योंकि इससे उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लग सकता है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राठौर ने यह भी आरोप लगाया कि …

Read More »

DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG लॉन्च

नयी दिल्ली-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप सोमवार (17 मई) को लॉन्च की। यह दवा कोरोना को रोकने में कारगर साबित होगी। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि  DRDO एवं DRL द्वारा तैयार की गई, 2-deoxy-D-glucose (2-DG) दवा कोविड में प्रभावकारी सिद्ध होगी। यह हमारे देश के …

Read More »

लोगों की मदद करने पर युवा कांग्रेस प्रमुख का उत्पीड़न किया जा रहा: कांग्रेस

नई दिल्ली- कांग्रेस ने पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. से कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन व दवाएं वितरित करने के सिलसिले में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ की पृष्ठभूमि में सरकार पर शुक्रवार को ‘छापेमारी राज’ चलाने का आरोप लगाया. वहीं, भाजपा ने जोर देकर कहा कि अदालत के आदेश पर विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं से पूछताछ हो रही …

Read More »

देश में अब ब्लैक फंगस का कहर, इस राज्य में 52 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का कहर देखने को मिल रहा है. यहां ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) से 52 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 8 मरीजों के एक आंख की रोशनी गायब हो गई है. मरीज को दिखाई देना बंद हो गया है. राज्य में तेजी से फैल रहे इस रोग से राज्य स्वास्थ्य विभाग की …

Read More »

कोरोना महामारी में अनाथ हो चुके बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश और दिल्ली सरकार

नई दिल्ली/रायपुर/भोपाल– छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि सरकार उन बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाएगी जिनके माता-पिता की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है. सरकार उन परिवारों के बच्चों की शिक्षा का भी ध्यान रखेगी जिनके परिवार में कमाने वाले सदस्य की कोरोना संक्रमण से जान चली गई है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493