पणजी, 5 जून (आईएएनएस)। गोवा के विद्युत मंत्री पांडुरंग मडकाईकर का मंगलवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने आईएएनएस को बताया, “पांडुरंग को ब्रेन स्ट्रोक आया। मैं गोवा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक के साथ उन्हें देखने जा रहा हूं। उनकी सर्जरी आज सुबह की गई।” …
Read More »भारत
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने बधाई दी (लीड-1)
लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन पूरे उप्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई से जुड़े कई नेताओं ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई …
Read More »कोविंद, नायडू, मोदी का प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। इस बार के पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है और इस वर्ष भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट …
Read More »आईएएफ का जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
जामनगर, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का जगुआर विमान मंगलवार को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। आईएएफ प्रवक्ता ने कहा कि यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था कि सुबह 10.30 बजे यह जामनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया प्रवक्ता ने कहा, “पायलट एयर कमांडर संजय चौहान दुर्घटना के दौरान बुरी तरह से …
Read More »बचपन में स्टेथोस्कोप खिलौने से लोगों की धड़कन नापती थी नीट टॉपर कल्पना
पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसे एक बार फिर साबित कर दिया है, बिहार की बेटी कल्पना कुमारी ने। बिहार के शिवहर जिले के तरियारी प्रखंड के छोटे से गांव नरवारा से निकलकर कल्पना ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) 2018 में टॉप करके आज पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा …
Read More »चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। एक विशेष अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक लगा दी है। विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी ने इसकी घोषणा करते हुए चिंदबरम को जरूरत पड़ने पर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर जवाब …
Read More »गोवा के बिजली मंत्री पांडुरंग मडकाईकर अस्पताल में भर्ती
पणजी, 5 जून (आईएएनएस)। गोवा के विद्युत मंत्री पांडुरंग मडकईकर को मंगलवार को स्ट्रोक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकारी ने कहा, मंत्री सोमवार से मुंबई में थे। उन्हें मंगलवार को स्ट्रोक के बाद जल्द इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी इस संबंध में …
Read More »बिहार में पारा चढ़ा
पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसमविदें ने आने वाले एक-दो दिनों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वातावरण में …
Read More »मोदी ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। योगी जी राज्य में बदलाव के प्रयासों को लेकर दृढ़ हैं। मैं लोगों की सेवा करने के लिए …
Read More »फ्लैग मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया
जम्मू, 5 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्षविराम को बनाए रखने के लिए फ्लैग मीटिंग के कुछ घंटों के भीतर ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागे। पुलिस ने कहा कि अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीती रात लगभग एक बजे दो से तीन मोर्टार दागे। पुलिस अधिकारी ने कहा, …
Read More »
dharmpath.com dharmpath