भारत

राजस्थान : पुलिस आधुनिकीकरण योजना की समीक्षा के लिए समिति

जयपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना के संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/गृह आयुक्त इस उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/योजना विभाग के आयुक्त तथा …

Read More »

कश्मीर : बच्चियों से दुष्कर्म पर मृत्युदंड के अध्यादेश को मंत्रिमंडल की मंजूरी

जम्मू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर मंत्रिमंडल ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मौत की सजा देने वाले एक संशोधन मसौदे को मंजूरी दे दी। इस मसौदे को अध्यादेश के रूप में अधिसूचित करने के लिए राज्यपाल के समक्ष पेश किया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में आपराधिक कानून अध्यादेश 2018(संशोधन) …

Read More »

दिल्ली की झुग्गियों में 63 फीसदी बुजुर्ग पेंशन से वंचित : सर्वेक्षण

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 17 झुग्गियों में कराए गए एक सर्वेक्षण से यह खुलासा हुआ है कि वहां करीब 62.6 फीसदी बुजुर्गो को पेंशन और वृद्धावस्था के अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं। माहिया प्रगति मंच और सीएफएआर की मदद से मानव विकास संस्थान द्वारा किए गए सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है, जिसे दिल्ली …

Read More »

कठुआ मामले में बचाव पक्ष के वकील के खिलाफ न्यायालय जाएगी पुलिस

जम्मू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को कठुआ दुष्कर्म-हत्या मामले में बचाव पक्ष के वकील द्वारा कथित रूप से ‘विकृत तथ्यों को फैलाने’ के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का विचार किया है। पुष्ट सूत्रों ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने इस संबंध में एक …

Read More »

नई औद्योगिक नीति जल्द : प्रभु

गुरुग्राम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति लाई जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत मनाए जा रहे पंचायती राज दिवस के अवसर पर यहां लोहसिंगानी गांव में उन्होंने कहा कि सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों …

Read More »

आसाराम पर फैसले के मद्देनजर गृह मंत्रालय का परामर्श जारी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आसाराम के खिलाफ निचली अदालत के फैसले से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राजस्थान, गुजरात व हरियाणा को किसी भी अवांछित घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की सलाह दी है। मंत्रालय संबंधित राज्यों के साथ संपर्क में भी है और केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने इस मुद्दे को लेकर …

Read More »

झारखंड : व्यक्ति को पीट पीटकर जान से मारने के 10 दोषियों को उम्र कैद

रांची, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में 2017 में बच्चों का अपहरण करने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने वाले दस मुजरिमों को मंगलवार को एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तेनुघाट न्यायालय के न्यायाधीश गुलाम हैदर ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। चार अप्रैल 2017 को बोकारो के चंद्रपुरा …

Read More »

बिहार में छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सड़क जाम

हाजीपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस के …

Read More »

वड़ोदरा : डायमंड पॉवर की 1,122 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को 2,654.40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में वड़ोदरा स्थित डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (डीपीआईएल) कंपनी की 1,122 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली। ईडी ने डीपीआईएल व इससे जुड़ी कंपनियों डायमंड पॉवर ट्रांसफार्मर लिमिटेड (डीपीटीएल), डायमंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, मेफेयर लीजर्स व नार्थवे स्पेसेज …

Read More »

केरल : कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की आलोचना की

तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन द्वारा केरल मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष पी. मोहन दास के लिए दिए गए अशिष्ट और अपमानजनक बयान की निंदा की। पिछले सप्ताह, दास ने ‘केरल पुलिस अकादमी’ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ए.वी. जॉर्ज की नियुक्ति के लिए केरल के गृह विभाग की आलोचना की थी। जॉर्ज …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493