भारत

दलित प्रदर्शन : भारत बंद हुआ हिंसक, 3 मरे (समग्र लीड-1)

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार रोकथाम अधिनियम को कमजोर करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में आयोजित भारत बंद के दौरान देश के कई हिस्से में प्रदर्शन हिंसक हुए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस बीच केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी दलितों को शांत करने के लिए …

Read More »

भाजपा ने एससी/एसटी के लिए काम किया : पासवान

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने सोमवार को कांग्रेस पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर की विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हितों की रक्षा के लिए काम किया है। पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नरेंद्र …

Read More »

‘भारत बंद’ का बिहार में व्यापक असर, कई जगह तोड़फोड़ (लीड-1)

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी, एसटी) एक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय भारत बंद का बिहार में व्यापक असर देखा गया। इस बंद के कारण आवागमन पर प्रतिकूल असर देखा गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बंद के दौरान कई जगहों पर …

Read More »

छग : कोंडागांव से 4 नक्सली गिरफ्तार (फोटा सहित)

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि 1 अप्रैल को सूचना मिली कि अदनार में कुछ नक्सली मौजूद हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बयानार से जिला बलए डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त टीम रवाना किया गया और अदनार गांव की घेराबंदी की गई। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही नक्सली भागने लगे, मगर घेराबंदी कर उन्हें …

Read More »

सीबीएसई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सीबीएसई पेपर लीक से निपटने के सरकार तरीके के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर रहे स्कूली विद्यार्थियों को यहां हिरासत में ले लिया गया। शास्त्री भवन के सामने इकठ्ठा हुए 70-80 विद्यार्थियों को पुलिस बसों में डालकर पास के पुलिस थाने ले गई। शास्त्री भवन में ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यालय है। कुछ …

Read More »

डॉ. रेड्डीज ने माइग्रेन की नई दवा के लिए दिया आवेदन

हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फार्मा दिग्गज डॉ. रेड्डीज लेबोरेटोरीज और उसकी अमेरिकी सहयोगी कंपनी प्रोमियस फार्मा, एलएलसी ने माइग्रेन की अपनी नई दवा डीएफएन-02 के लिए सोमवार को अमेरिकी खाद्य और दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) के समक्ष नई दवा की मंजूरी के लिए आवेदन दाखिल करने की घोषणा की है। प्रोमियस फार्मा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल नंबूदीपाद ने कहा नई दवा …

Read More »

इराक से 31 भारतीयों के पार्थिव अवशेष अमृतसर पहुंचे (लीड-1)

अमृतसर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक के मोसुल में 2014 में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा मारे गए 38 भारतीयों के पार्थिव अवशेष सोमवार दोपहर भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान से यहां पहुंचे। विदेश राज्यमंत्री वी.के सिंह विमान में पार्थिव अवशेषों के साथ थे। सिंह ने मीडिया से कहा, “हम पीड़ितों का पता लगाने और शवों को जमीन से …

Read More »

शिवसेना ने आरएसएस के हवाले से भाजपा पर साधा निशाना

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के 30 मार्च को रायगढ़ में दिए गए ‘शिक्षाप्रद’ भाषण का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। शिवसेना ने रायगढ़ किले पर भागवत के बयान का हवाला देते हुए कहा, “देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। यही कारण है कि पूरे …

Read More »

कश्मीरी व्यापारियों का नागरिकों की मौत के विरोध में मार्च

श्रीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीरी व्यापारियों ने जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान चार नागरिकों की मौत के विरोध में सोमवार को मार्च निकाला। श्रीनगर के व्यापारियों और कारखाना मालिकों ने कश्मीर घाटी में हिंसा के अंतहीन चक्र के खिलाफ नारे लगाते हुए शहर के केंद्र लाल चौक से विरोध …

Read More »

कर्नाटक : पार्टियों को सप्ताहांत में चुनाव में कम मतदान का भय

बेंगलुरू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कम मतदान होने का डर सता रहा है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई (दूसरे शनिवार) को होना है, जिस दिन सभी सरकारी कार्यालय व कुछ निजी क्षेत्र के कार्यालय भी बंद हैं। बेंगलुरू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493