पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में अररिया संसदीय सीट और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा होते ही सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) को बड़ा झटका लगा है। जद (यू) के विधायक और पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज अहमद ने शनिवार को जद (यू) से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी बीच, राष्ट्रीय …
Read More »भारत
बिजली, पानी विहीन सामुदायिक शौचालयों केजरीवाल ने मांगी रपट
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शहर के सामुदायिक शौचालयों में बिजली और पानी की कमी पर एक सप्ताह के अंदर रपट मांगी और अधिकारियों को तत्काल इसके लिए उपाय करने को कहा। मुख्यमंत्री ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड(डीयूएसआईबी) के सीईओ शूरवीर सिंह को विधायक एवं अन्य लोगों द्वारा शिकायत के बाद …
Read More »त्रिपुरा : मतदानकर्मियों, सुरक्षा कर्मियों के लिए डाक मतदान शुरू
अगरतला, 10 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों हेतु डाक के जरिए मतदान शनिवार से शुरू हो गया और यह अगले सप्ताह के मध्य तक जारी रहेगा। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) श्रीराम तरनीकांति ने कहा कि करीब 50 हजार मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी 18 फरवरी को चुनाव में लगे …
Read More »छग : इनामी नक्सलियों से मुठभेड़ पर विवाद
पुलिस जिसे एक लाख का इनामी कह रही है, उसके परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस की मुठभेड़ की कहानी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं एएसपी गोरखनाथ बघेल उसे हूंगा ही बता रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुलिस जिसे हूंगा नामक वांटेड नक्सली बता रही है, उसका नाम भीमा वट्टी है। यही नहीं, वह …
Read More »ओडिशा : मुख्यमंत्री के सचिव के घर तोड़-फोड़
भुवनेश्वर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी.के. पांडियन के घर में जबरदस्ती घुस गए और तोड़-फोड़ की। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पर सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के लिए काम करने का आरोप लगाकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराते हुए सचिव के आधिकारिक …
Read More »छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन ने पेश किया 78423 करोड़ का बजट
वित्तवर्ष 2018-19 के इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। राजकोषीय घाटा 9997 करोड़ रुपये का दिखाया गया है। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल योजना के लिए 136 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रदेश को 25 नए पशु औषधालय मिलेंगे। सिंचाई योजना के लिए 91 करोड़ और जल सिंचाई क्षमता के लिए …
Read More »तुषार मेहता 2जी मामले में नए विशेष लोक अभियोजक
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता तुषार मेहता को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में नया विशेष लोक अभियोजक बनाया है। वह निचली अदालत द्वारा मामले के आरोपियों को दिसंबर में बरी किए जाने के खिलाफ अपील करेंगे। सरकार ने एक आदेश में कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच किए गए 2जी स्पेक्ट्रम से जुड़े …
Read More »उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के बेटे जामिन नहीं रहे
लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के तीसरे बेटे जामिन हुसैन खान का शनिवार को वाराणसी में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। वह 74 साल के थे। खान कुछ समय से मधुमेह और बढ़ती उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपने घर …
Read More »कश्मीर विधानसभा में गूंजा सैन्य शिविर पर आतंकी हमले का मुद्दा
जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता द्वारा सैन्य शिविर पर आतंकी हमले को रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ जोड़ने और विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के विधायक द्वारा सदन में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के कारण शनिवार को सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने जम्मू शहर में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों पर …
Read More »बंगाल : सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं और चार नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को छपरा में करीब रात आठ बजे के आसपास की है, जब एक बैटरी रिक्शा (टोटो) को दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने …
Read More »
dharmpath.com dharmpath