भारत

आम बजट : मत्स्य पालन, जलीय कृषि व पशुपालन के लिए 10 हजार करोड़ आवंटित

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को आम बजट में मत्स्य पालन, जलीय कृषि और पशुपालन में लगे किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं में विस्तार करते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की समर्पित निधि की घोषणा की। सरकार के इस कदम का मकसद देश में पशुपालन के …

Read More »

मलयालम लेखिका कमला दास के जन्मदिन पर गूगल का डूडल

तिरुवनंतपुरम, 1 फरवरी (आईएएनएस)। गूगल ने गुरुवार मशहूर भारतीय लेखिका और कवयित्री कमला दास उर्फ माधवी कुट्टी के काम और उनकी जिंदगी को याद करते हुए उन पर विशेष डूडल बनाया है। उनका निधन नौ वर्ष पहले हुआ था। गूगल का यह डूडल ऐसे समय में सामने आया है, जब संयोग से उनकी आत्मकथा ‘माई स्टोरी’ को आए 42 वर्ष …

Read More »

आम बजट में वायु प्रदूषण से निपटने खातिर खास योजना

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने केंद्रीय बजट 2018-19 भाषण में बढ़ते वायु प्रदूषण को जगह दी और इसे चिंता का विषय करार दिया। उन्होंने इस विषय पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इस खतरे से निपटने में सहयोग की घोषणा की। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजधानी और क्षेत्र के आसपास फैले सबसे …

Read More »

जेटली का बजट नए भारत के निर्माण की आधारशिला : शिवराज

भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए भारत के निर्माण की ‘मजबूत आधारशिला’ बताया है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा, “वित्तमंत्री जेटली द्वारा पेश आम बजट नए भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, विशेषकर गरीबों पर …

Read More »

भारत 8 फीसदी विकास दर जल्द हासिल करेगा : जेटली (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि अभी 2500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र और कृषि को ज्यादा प्रमुखता दी। जेटली ने केंद्रीय बजट 2018-19 को पेश करने के …

Read More »

उप्र: बांदा में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या

बांदा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा में छोटे के पुरवा में बुधवार तड़के एक ही परिवार के चार सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना पर शहर कोतवाल ने कहा कि एक महिला से अवैध संबंध होने के शक में इस सामूहिक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी …

Read More »

उप्र : किसान की गोली मारकर हत्या

बांदा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र में सिंहपुर गांव में बुधवार देर रात आवारा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सिंहपुर गांव में किसान राकेश तिवारी (33) का शव गुरुवार को उसके खेत में …

Read More »

बजट सकारात्मक, 8 फीसदी विकास दर की नींव : नीति आयोग

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार को पेश केंद्रीय आम बजट 2018-19 को सकारात्मक बताया है। उनका कहना है कि इस बजट में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आठ फीसदी वृद्धि हासिल करने की आधारशिला रखी गई है। बजट में कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने और रोजगार पैदा करने की चुनौतियों को विशेष …

Read More »

सरकार नए ईपीएफ खातों में 12 फीसदी योगदान करेगी : जेटली

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय वेतनभोगियों को राहत देते हुए सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत नए कर्मचारियों के खातों में 12 फीसदी का योगदान किया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में 2018-19 का बजट पेश करते हुए की, जो 2019 की पहली छमाही में होने वाले …

Read More »

तृणमूल की शानदार जीत, नोआपाड़ा सीट कांग्रेस से छीनी, उलुबेरिया में आगे (लीड-1)

कोलकाता, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली और मतगणना के रुझान के मुताबिक उलुबेरिया लोकसभा सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की कगार पर है। दोनों सीटों के लिए 29 जनवरी को उप चुनाव हुए थे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा नंबर दो की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493