भारत

बिहार : लापता छात्र का शव शौचालय की टंकी से बरामद, 1 गिरफ्तार

बेतिया, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के कालीबाग सहायक थाना क्षेत्र से गुरुवार से लापता सात वर्षीय छात्र का शव इसी क्षेत्र के एक निर्माणाधीन घर के शौचालय की टंकी से शुक्रवार को बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मिर्जाटोला मुहल्ला निवासी रामदेव सिंह मजदूरी …

Read More »

वाराणसी : ‘युवा उद्घोष’ के बहाने शुरू होगी 2019 की तैयारी

वाराणसी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शनिवार को पहली बार काशी विद्यापीठ के मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन के साथ पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने जा रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के …

Read More »

एक करोड़ महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच हुई : नड्डा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत प्रसवपूर्व जांच एक करोड़ के स्तर को पार कर चुकी है। नड्डा ने कहा, “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत एक करोड़ से अधिक प्रसवपूर्व जांच की गई और इस महत्वाकांक्षी योजना के …

Read More »

आप विधायकों की अयोग्यता देर से आया सही निर्णय : स्वराज इंडिया

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ‘लाभ के पद’ मामले में 20 आप विधायकों को निर्वाचन आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए जाने की सिफारिश को स्वराज इंडिया ने कानूनी तौर पर सही बताते हुए इसे देर से आया सही निर्णय बताया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि विधायकों की यह अवैध नियुक्ति संवैधानिक नियमों का तकनीकी उल्लंघन मात्र …

Read More »

नीतीश कानून व्यवस्था सुधारें, वरना इस्तीफा दें : तेजस्वी

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था और महादलितों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते, तो उन्हें इस्तीफा दे …

Read More »

भाजपा का त्रिपुरा में जनजातीय गुट से गठबंधन लगभग तय

गुवाहाटी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी का इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एनसी देबबर्मा गुट से गठबंधन लगभग तय है। आईपीएफटी त्रिपुरा में एक प्रमुख जनजातीय समूह है। उन्होंने कहा, “हम वाम मोर्चा सरकार को त्रिपुरा से उखाड़ फेंकने के लिए त्रिपुरा के कुछ स्थानीय …

Read More »

देश के 91 प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में 3 फीसदी कमी

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 18 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 76.694 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल का संग्रहण आंका गया। यह इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 47 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के कुल संग्रहण का 92 प्रतिशत तथा पिछले 10 वर्षो के औसत जल संग्रहण का …

Read More »

विधायकों को अयोग्य करार देने को आप ने ‘साजिश’ बताया

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को लाभ का पद धारण करने का दोषी करार दिए जाने के बाद पार्टी ने आरोप लगाया कि इन विधायकों को अयोग्य करार देने की सिफारिश के पीछे राजनीतिक साजिश है। आप के प्रमुख प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से कहा, “लाभ …

Read More »

पाकिस्तान हाफिज सईद पर आंखें बंद नहीं कर सकता : भारत

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान जमाद-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद पर आंख बंद किए नहीं रख सकता। सईद को 2008 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमांइड माना जाता है। अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस तथ्य का जिक्र किया कि हाफिज सईद वैश्विक स्तर पर नामित आतंकवादी …

Read More »

‘पीपली लाइव’ के सह-निर्माता को दुष्कर्म मामले में बरी करने का फैसला बरकरार (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने कथित दुष्कर्म मामले में फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्माता महमूद फारूकी को बरी किए जाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को शुक्रवार को बरकरार रखा और उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर शिकायतकर्ता की याचिका खारिज कर दी। फारूकी पर एक अमेरिकी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। न्यायमूर्ति …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493