दूसरी बार पथराव करने वालों को क्षमादान देने पर हो रहा विचार : महबूबा

जम्मू, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार कश्मीर घाटी में दूसरी बार पथराव करने वालों लोगों को क्षमादान देने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के ऊपरी सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “सरकार विरोध प्रदर्शनों के दौरान पथराव में दूसरी बार संलिप्त दोषियों के मामलों पर पुनर्विचार कर रही है।”

सरकार ने इससे पहले सुरक्षा बलों पर पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ मामला वापस लेने के आदेश दिए थे।

जब तक ये मामले वापस नहीं लिए जाते, उक्त व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं पा सकते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493