भारत

वाराणसी में मोदी के प्रिय रसोइये का निधन

वाराणसी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में सबसे पसंदीदा बावर्ची प्रदीप कुमार मल्होत्रा का शुक्रवार को यहां ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, “जब भी मोदी अपने संसदीय क्षेत्र आते थे और डीजल लाकोमोटिव वर्क्‍स गेस्ट हाउस में ठहरते थे, उन्हें मल्होत्रा के हाथों का पकाया भोजन दिया …

Read More »

उप्र : हज दफ्तर पर भगवा रंग, विपक्ष ने बोला हमला

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय के साथ ही अन्य कुछ भवनों को भगवा रंग में रंगे जाने के बाद अब राज्य हज समिति के कार्यालय पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है। ‘रंग न रंगाए, रंगाए जोगी कपड़ा’ वाले इस आडंबर को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। …

Read More »

इंदौर में बस-ट्रक की टक्कर से 4 स्कूली बच्चों सहित 5 की मौत (फोटो सहित)

इंदौर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार बच्चों और चालक की मौत हो गई, वहीं कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राज्य के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना की जांच के आदेश …

Read More »

लालू ने चारा घोटाले में कम से कम सजा का अनुरोध किया

रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत से सजा सुनाए जाने को लेकर नरमी बरतने का आग्रह किया। उन्हें विशेष अदालत ने 23 दिसम्बर को चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य दोषियों को वीडियो …

Read More »

केरल : सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा (लीड-1)

सबरीमाला, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐसी जबरदस्त भीड़ उमड़ी है कि इसे संभालना अधिकारियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि एक-एक तीर्थयात्री को दर्शन के लिए आठ घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारी ने कहा, “भीड़ चरम पर पहुंच गई है। सभी …

Read More »

विमान टिकट, रद्दीकरण शुल्क की सीमा तय हो : संसदीय समिति

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। संसद की एक स्थायी समिति ने केंद्र सरकार से विमान टिकट और टिकट रद्द करने पर लगने वाले शुल्क की सीमा तय करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश ‘विमानन कंपनियों को लेकर उपभोक्ताओं की संतुष्टि में सुधार से संबंधित मुद्दों’ पर संसद की स्थायी समिति की 256वीं रपट में की गई है। चार जवरी …

Read More »

उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के नामांकन में 0.7 प्रतिशत वृद्धि

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के नामांकन में 2016-17 में मामूली 0.7 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक सरकारी सर्वेक्षण में सामने आई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) प्रकाश जावड़ेकर ने यहां सर्वेक्षण जारी किया। सर्वेक्षण में कहा गया है कि उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात …

Read More »

महाराष्ट्र में हिंसा के खिलाफ बिहार में भाकपा (माले) सड़क पर उतरी

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में नए साल के पहले दिन शौर्य दिवस मना रहे दलितों पर किए गए हमले के विरोध में वामपंथी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध दिवस मनाया। इस मौके पर कई स्थानों पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। राजधानी पटना में …

Read More »

लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही शीतकालीन सत्र का भी समापन हो गया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि सदन ने 13 बैठकों में 61 घंटे काम किया। लोकसभा में 13 विधेयक पारित किए गए, जबकि 16 सरकारी विधेयक पेश किए गए थे। शीतकालीन सत्र की …

Read More »

हिमाचल : मुख्यमंत्री ने महिला हेल्पलाइन घोषित की

शिमला, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए 24 घंटे की महिला हेल्पलाइन स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विशेष अपराध प्रकोष्ठ स्थापित किए जाएंगे। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय दिन-प्रति-दिन महिलाओं से संबंधित मामलों की निगरानी करेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 48 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493