भारत

चुनाव आयोग ‘काम पर सो’ रहा : चिदंबरम

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने चुनाव आयोग पर गुरुवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोड शो करने की इजाजत देने का आरोप लगाया और कहा कि यह नियमों का घोर उल्लंघन है तथा आयोग ‘अपने काम पर सो रहा’ है। उन्होंने मोदी द्वारा वोट देने के बाद अहमदाबाद जाने के क्रम में अपने …

Read More »

तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर (फोटो सहित)

तेलंगाना के डीजीपी महेंद्र रेड्डी ने कहा, “मुठभेड़ में हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटनास्थल से आठ माओवादियों के शवों के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।” उन्होंने कहा कि बुधवार को ही केंद्र सरकार के आंतरिक सुरक्षा सलाहकार ने नक्सलवाद प्रभावित कोंटा क्षत्र का दौरा किया था। इस मुठभेड़ को उनके …

Read More »

श्रीनगर : पुलिस ने धोखेबाजों के गिरोह का पर्दाफाश किया

श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को धोखेबाजों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने कश्मीर घाटी में 30 से भी ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ धोखाधड़ी की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान ताहिर अमीन व वहीद भट के रूप में की गई है। ये …

Read More »

बिहार : आभूषण दुकान लूटकर भाग रहे 2 लुटेरे मुठभेड़ में ढेर

कटिहार, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया, वहीं दो लुटेरे घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कटिहार नगर थाना के पुलिस निरीक्षक (इंसपेक्टर) निर्मल कुमार ने गुरुवार …

Read More »

राहुल ‘ओखी’ प्रभावित केरल, तमिलनाडु के दौरे पर

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तूफान ‘ओखी’ से प्रभावित केरल के दो और तमिलनाडु के एक तटीय गांव का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान अलग मत्स्य मंत्रालय का गठन करने की भी मांग की। राहुल ने कहा, “किसानों के लिए अलग से मंत्रालय है लेकिन मत्स्य क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के …

Read More »

‘गुजरात मॉडल’ के लिए वोट दें : अमित शाह

अहमदाबाद, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को लोगों से गुजरात के ‘विकास मॉडल’ के लिए वोट देने और इसका विरोध करने वालों को करारा जवाब देने की अपील की। अहमदाबाद के नारणपुरा में वोट डालने के बाद शाह ने संवाददाताओं को बताया, “मैं विकास यात्रा को आगे ले जाने के लिए लोगों …

Read More »

कांग्रेस को करीब 100 सीटें मिलने की संभावना : हार्दिक पटेल

अहमदाबाद, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस को 182 सदस्यों वाली सदन में करीब 100 सीटें मिलने की संभावना है। उन्होंने अहमदाबाद जिले के विरमगाम में वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, “सरकारी सचिवालय से सरकारी फाइलें गायब होना …

Read More »

कश्मीर : स्कूल ने प्रेमी शिक्षक जोड़े को नौकरी से किया बर्खास्त

श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के एक निजी स्कूल ने एक शिक्षक जोड़े को उनके प्रेम संबंध को लेकर स्कूल से बर्खास्त कर दिया। स्कूल का कहना है कि इससे छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलवामा जिले के पंपोर कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत तारिक अहमद भट और सौम्या बशीर को एक दूसरे …

Read More »

मोदी के रोड शो पर भड़की कांग्रेस, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

अहमदाबाद, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात विधानसभा के दूसरे एवं अंतिम चरण में अपना वोट डालने के बाद किए गए रोड शो को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस प्रवक्ता निकुंज बलार ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, “यह साफ तौर पर प्रधानमंत्री …

Read More »

थोक महंगाई दर बढ़कर 3.93 फीसदी

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की वार्षिक महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 3.93 फीसदी रही। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से गुरुवार को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, संशोधित आधार वर्ष 2011-12 के आधार पर थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) नवंबर में 3.39 फीसदी रहा, जबकि अक्टूबर में यह 3.59 फीसदी था। वहीं, पिछले साल की समीक्षाधीन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493