लखनऊ , 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पांच फैसलों को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें सबसे अहम है लोकभवन में सोशल मीडिया निगरानी सेल की स्थापना, ताकि सोशल मीडिया पर नकेल कसा जा सके। लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 13 …
Read More »भारत
उच्च न्यायालय ने शिमला में दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों का ब्यौरा मांगा
शिमला, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह बताने का निर्देश दिया कि शिमला में सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर लगाने वाले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों पर क्या कार्रवाई की गई है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एक खंडपीठ ने देवेन खन्ना नामक व्यक्ति …
Read More »कश्मीर में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़
श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने कुपवाड़ा जिले में छह लोगों को गिरफ्तार कर आतंकी समूह, लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार सभी को ‘समाज के बीच का कार्यकर्ता’ करार दिया गया है, जो संगठन की आंख और कान की तरह काम करते हैं। वे आतंकवादियों को रसद भी …
Read More »कांग्रेस ने इतिहास से पटेल को मिटाने का प्रयास किया : मोदी (राउंडअप)
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों और सरकारों ने इतिहास की पुस्तकों से सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम को हटाने का प्रयास किया और आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में उनके योगदान को नजरअंदाज कर उनका कद छोटा करने की …
Read More »कश्मीर : केंद्र सरकार के वार्ताकार से वार्ता नहीं करेंगे अलगाववादी (लीड-1)
श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर के अलगाववादी नेताओं ने मंगलवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के लिए भारत सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार से वे लोग किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में ताकत के इस्तेमाल की रणनीति में विफल रहने के बाद अब नई दिल्ली ने ‘एक नई रणनीति’ के तहत वातार्कार …
Read More »उप्र : महोबा में असलहा फैक्ट्री का खुलासा, 2 गिरफ्तार
महोबा, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की ख्रेला थाना पुलिस ने जंगल में बने एक कच्चे घर में सोमवार की रात छापा मारकर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर इस कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एनत्र कोलांची ने मंगलवार को बताया, “खरेला थाना क्षेत्र के कुड़ार गांव से दूर जंगल में …
Read More »उप्र : निकाय चुनाव आते ही भासपा भाजपा से नाराज
लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा प्रभारी सुनील बंसल से उनकी तीन दिन पहले बात हुई है। अगर बात बन जाती है तो …
Read More »देश के पिछड़े जिलों में 25 फीसदी उप्र के हैं : नीति आयोग
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के 201 जिले शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के मामले में पिछड़े और बदहाल हैं। इन जिलों में 25 फीसदी जिले अकेले उत्तर प्रदेश के हैं। उसके बाद बिहार और मध्य प्रदेश का नंबर है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांत ने पोषण, गरीबी से पीड़ित …
Read More »पर्ल एकेडमी के 25 वर्ष पूरे, 525 छात्रवृत्तियों की घोषणा
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में रचनात्मक मस्तिष्कों को निखारते हुए 25 वर्ष पूरे करने पर डिजाइन, फैशन, रचनात्मक कारोबार और मीडिया क्षेत्र के प्रमुख संस्थान पर्ल एकेडमी ने रचनात्मक करियर के लिए उनकी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिहाज से छात्रों के लिए क्वार्टर सेंचुरी स्कॉलरशिप्स की घोषणा की है। पहली बार पर्ल एकेडमी ने बड़े पैमाने पर …
Read More »नागा वार्ता पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस : बिरेन
इंफाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह और नागा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) के विधायक अवांगबोउ नेवमई ने मंगलवार को कांग्रेस पर नागा शांति वार्ता पर विभिन्न समुदायों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। विपक्षी नेता ओकराम इबोबी सिंह ने सिंह को शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में एनपीएफ के शामिल नहीं होने …
Read More »
dharmpath.com dharmpath