भारत

मुथूट के नासिक कार्यालय में दिनदहाड़े डकैती, 1 कर्मचारी की मौत

नासिक (महाराष्ट्र), 14 जून (आईएएनएस)। यहां मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में शुक्रवार को चार डकैतों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। इस दौरान कम से कम एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नकाबपोश डकैत उंतावाड़ी क्षेत्र में स्थित कंपनी के कार्यालय में घुस गए और कर्मचारी व ग्राहकों को …

Read More »

अटारी में फंसे पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्री

अमृतसर, 14 जून (आईएएनएस)। भारत से शुक्रवार को पाकिस्तान जाने वाले कम से कम 130 सिख तीर्थयात्री अटारी रेलवे स्टेशन पर फंस गए हैं। उन्हें भारत सरकार से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की अनुमति नहीं मिली है। तीर्थयात्रियों में ज्यादातर बुजुर्ग और पंजाब के विभिन्न हिस्सों के लोग हैं जो पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जन देव की शहादत की बरसी …

Read More »

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया (लीड-1)

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जारी हड़ताल के बीच चार मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। चिकित्सा शिक्षा निदेशक और पदेन सचिव को भेजे पत्र के जरिए 70 डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे सौंपे। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। …

Read More »

एंटनी ने कांग्रेस प्रमुख और वेणुगोपाल ने कार्यकारी अध्यक्ष बनने से किया इनकार (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक ए.के. एंटनी ने पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पद छोड़ने की बात पर अड़े हैं। उनकी …

Read More »

नीट (यूजी)-2009 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को छात्रों के एक समूह की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें छात्रों ने दावा किया था कि एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के चार प्रश्नों की उत्तर कुंजी गलत थी। परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई …

Read More »

बंगाल : चिकित्सकों की हड़ताल जारी रहने से मरीजों के परिजन परेशान

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। मरीजों के परिवारों द्वारा इलाज शुरू करने के बार-बार के आग्रह के बावजूद प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के जूनियर चिकित्सकों ने अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। हालांकि, अस्पताल के द्वार आपातकालीन सेवाओं के बहाल होने …

Read More »

शुजात बुखारी की पुण्यतिथि पर मीडिया के प्रदर्शन को पुलिस ने रोका

श्रीनगर, 14 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में विख्यात कश्मीरी संपादक शुजात बुखारी की पहली पुण्यतिथि पर स्थानीय पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने रोका। स्थानीय पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता पिछले साल इसी दिन प्रख्यात कश्मीरी संपादक शुजात बुखारी की मौत के विरोध में नागरिक सचिवालय के बाहर इकट्ठे हुए। पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मारे गए …

Read More »

प्रदर्शनकारी सहयोगियों के साथ खड़े हैं ममता के डॉक्टर भतीजे

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व मेडिकल के छात्र अबेश बनर्जी शुक्रवार को अपने प्रदर्शकारी सहयोगी चिकित्सकों के साथ खड़े नजर आए। फेसबुक पर डाली जानकारी के अनुसार अबेश बनर्जी केपीसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अध्यक्ष है। उन्हें एक रैली में देखा गया जिसमें उन्होंने एक तख्ती पकड़ी हुई थी, उस पर …

Read More »

एंटनी, वेणुगोपाल ने कांग्रेस प्रमुख का पद लेने से किया मना

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बीच पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी और पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष पद का ग्रहण करने से इनकार कर दिया है। एक वरिष्ठ कांग्रेसी सूत्र के अनुसार, एंटनी ने अपने कमजोर स्वास्थ्य का हवाला देते हुए यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। वहीं वेणुगोपाल ने पार्टी को …

Read More »

दिल्ली में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी इलाके में एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमित कोचर (35) के रूप में हुई है। वह पहले एक कॉल सेंटर में काम करता था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने कहा, “गुरुवार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493