भारत

कांग्रेस के 6 सांसद लोकसभा में 5 बैठकों से निलंबित

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को कांग्रेस के छह सांसदों को उनके अनुचित व्यवहार के लिए पांच बैठकों से निलंबित कर दिया। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी, रंजीत रंजन, सुष्मिता देव, एम.के. राघव तथा के.सुरेश शामिल हैं।

Read More »

प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक यू.आर राव का निधन (लीड-1)

बेंगलुरू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक यू.आर. राव का सोमवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राव का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तड़के करीब तीन बजे शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके में अपने घर में निधन हो गया।” राव …

Read More »

भोपाल में एनजीटी का क्षेत्रीय सम्मेलन 29 जुलाई से

भोपाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 29 जुलाई से दो दिवसीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) मध्य क्षेत्रीय बेंच, भोपाल की ओर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेने वाले हैं। भोपाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 29 जुलाई से दो …

Read More »

निठारी कांड : पंढेर, कोली को मृत्युदंड

गाजियाबाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा के निठारी में दुष्कर्म और हत्या के कई मामलों में से एक में सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने व्यवसायी मनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को एक 20 वर्षीया युवती के अपहरण, हत्या और दुष्कर्म तथा आपराधिक साजिश रचने के मामले में मौत की …

Read More »

अमरिंदर ने हरमनप्रीत को दिया डीएसपी पद का प्रस्ताव

चंडीगढ़, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में उपाधीक्षक पद देने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यदि हरमनप्रीत की इच्छा हो तो मुख्यमंत्री ने उनके लिए पुलिस उपाधीक्षक के पद का प्रस्ताव रखा …

Read More »

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय

देहरादून, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मानसून पिछले सप्ताह थोड़ा कमजोर पड़ने के बाद सोमवार से फिर सक्रिय हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह से बारिश शुरू हो गई और अन्य स्थानों पर आसमान में बादल छाए होने की सूचना मिली है। राज्य में गुरुवार तक भारी बारिश जारी रहने की …

Read More »

673 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

जम्मू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू से रविवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा, “तड़के 2.50 बजे कड़ी सुरक्षा में 24 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।” इस वर्ष 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून …

Read More »

बिहार : मंत्री ने सीबीआई की तुलना ‘कुत्ते’ से की, बर्खास्तगी की मांग

पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तुलना ‘कुत्ते’ से करने के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंत्री चंद्रशेखर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। नीतीश सरकार के मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रविवार को राजद …

Read More »

डेंगू को लेकर योगी सरकार ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में डेंगू ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। बरसात में फैलने वाली इस बीमारी को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा और फीवर हेल्प डेस्क की भी स्थापना राज्य सरकार की ओर …

Read More »

दिल्ली में सुबह बदली

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है।” दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493