यादव सिंह सहित उनके नोएडा अथॉरिटी के नौ साथी बहुचर्चित टेंडर घोटाले में डासना जेल में सजा काट रहे हैं। यादव सिंह पर आरोप है कि उसने नोएडा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर रहते हुए कई सौ करोड़ रुपये घूस लेकर ठेकेदारों को टेंडर बांटे। यही नहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी में इंजीनियर रहते हुए यादव सिंह की …
Read More »भारत
गोरखपुर से मुंबई के बीच 4 फेरे में स्पेशल ट्रेन चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि 02597 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफास्ट जनसाधारण ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 8, 15, 22 एवं 29 जुलाई दिन प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 08.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 12.15 बजे मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह वापसी यात्रा में 02598 मुंबई छत्रपति …
Read More »चीनी आक्रमण पर सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह चीनी आक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, “एक तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं और दूसरी तरफ हमने चीन का आक्रमण देखा। हमारी सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।” माकन ने …
Read More »हरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर से मिलीं मिस इंडिया मानुषी छिल्लर
चंडीगढ़, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मानुषी हरियाणा की रहने वाली हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें गर्व है कि वह इस राज्य से हैं। उन्होंने 25 जून को मिस इंडिया का …
Read More »हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आरओ लगेंगे
चंडीगढ़, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कहा कि विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सभी स्कूलों में रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) जल शोधक प्रणाली स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को यहां बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सुविधा अगले साल से शहरी स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएगी और बाद में ग्राणीण क्षेत्रों के स्कूलों …
Read More »हवाईअड्डे पर शाह की बैठक पर टिप्पणी से पर्रिकर का इनकार
पणजी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा की गई पार्टी की बैठक से पैदा हुए विवाद पर कोई टिप्पणी करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। विवाद के बारे में पूछे जाने पर पर्रिकर ने कहा, “आपको पार्टी से जवाब मिल चुका …
Read More »माकपा, पहलू खान, अखलाक के परिजन राजनाथ से मिले
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गोरक्षकों की हिंसा का शिकार हुए मोहम्मद अखलाक तथा पहलू खान के बेटों तथा अन्य प्रभावित परिवारों ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। माकपा ने कहा कि गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे न्याय और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की …
Read More »पेड न्यूज मामला : मप्र के मंत्री की याचिका पर सुनवाई बुधवार को
ग्वालियर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज के मामले में तीन वर्ष तक चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराए जाने के फैसले के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार के विधि-विधायी और संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ में दायर की गई याचिका पर बुधवार को न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की अदालत में सुनवाई होगी। …
Read More »किसानों के आंदोलन को कांग्रेसियों ने हिंसक बनाया : भाजपा
मंदसौर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंद कुमारसिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि किसान किसी भी हालत में उपद्रवी नहीं हो सकता और आग नहीं लगा सकता, उसे कांग्रेस ने हिंसक बनाया है। किसान भले ही कहें कि उन्हें कोई पार्टी नहीं उकसाती, बल्कि सरकार …
Read More »हिट एंड रन मामला : सजा पर बहस 15 जुलाई को
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली में 2008 में हुए बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में दोषी ठहराए गए उत्सव भसीन के खिलाफ सजा की मात्रा तय करने के लिए बहस की सुनवाई यहां एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को 15 जुलाई के लिए स्थगित कर दी। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार ने सुनवाई स्थगित करने का आदेश दिया, …
Read More »
dharmpath.com dharmpath