भारत

भोपाल में इंजीनियरिंग के 3 छात्र बांध में डूबे, 2 के शव बरामद

भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पिकनिक मनाने गए इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र बांध में डूब गए, उनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की दोपहर को एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा पछाड़ बांध में पिकनिक मनाने …

Read More »

कोविंद को कभी मायावती के खिलाफ खड़ा करना चाहती थी भाजपा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़े दलित नेता रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पूरी उप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर राज्यपाल तक कई लोगों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है और कहा है कि यह उप्र के 22 करोड़ जनता और विशेष तौर …

Read More »

मप्र में भाजपा निकालेगी किसान संदेश यात्रा

भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान गोलीकांड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य सरकार की छवि को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी 27 जून से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर किसान संदेश यात्रा निकालने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सोमवार को एक बयान …

Read More »

कोविंद के समर्थन पर निर्णय मंगलवार को : उद्धव

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने पर निर्णय पार्टी नेताओं से मंगलवार को चर्चा के बाद लिया जाएगा। ठाकरे ने शिवसेना के 51वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए घोषणा की, “हम बगैर चर्चा के कोई निर्णय नहीं लेंगे और …

Read More »

यह बिहार की धरती का कमाल है : कोविंद

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद सोमवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए। पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले कोविंद ने बिहार के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह ‘बिहार की धरती का कमाल है।’ दिल्ली रवाना होने …

Read More »

राष्ट्रपति चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि से पहले 3 छुट्टियां

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 जून है, लेकिन इससे पहले तीन छुट्टियां पड़ रही हैं। लिहाजा सत्ताधारी राजग सहित प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार 23 जून तक अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी छुट्टी होने के कारण 24 और 25 …

Read More »

मप्र में फिर 2 किसानों ने आत्महत्या की, 1 ने कोशिश (लीड-1)

सीहोर/विदिशा/हरदा, 19 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद सीहोर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में एक-एक किसान ने आत्महत्या कर ली। वहीं हरदा में एक किसान ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। राज्य में …

Read More »

कोविंद पर निर्णय पार्टी नेताओं से बातचीत के बाद : नवीन

भुवनेश्वर, 19 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार कहा कि उनकी पार्टी बीजू जनता दल(बीजद) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की ओर से घोषित राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने पर कोई निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद लेगी। पटनायक ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “राजग उम्मीदवार पर हम अपनी स्थिति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं …

Read More »

उबेर का ‘उबेरपास’ 4 शहरों में लांच

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कैब सेवा प्रदान करने वाली एप आधारित सेवा उबेर ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पायलट कार्यक्रम के तौर पर ‘उबेरपास’ सेवा शुरू करने की घोषणा की, जो यात्रियों को एक सुसंगत और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करती है। उबेर इंडिया के महाप्रबंधक शैलेष सावलानी ने एक बयान में कहा, “‘उबेरपास’ को …

Read More »

मप्र : छात्र को सोशल मीडिया पर किसानों की मौत का जिक्र महंगा पड़ा

विदिशा, 19 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में अब सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाना मुसीबत का सबब बनने लगा है। विदिशा जिले के 11वीं कक्षा के एक छात्र ने वाट्सएप पर मंदसौर गोलीकांड का मैसेज क्या आगे बढ़ाया, पुलिस उसके पीछे पड़ गई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया और उससे लंबी पूछताछ की। इसके बाद उसे एक थाने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493