भारत

माल्या को भारत लाना आसान नहीं : वी.के. सिंह

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि विजय माल्या का भारत लाना आसान मुद्दा नहीं है, फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि भगोड़े शराब व्यवसायी को भारत लाया जाएगा। उन्होंने हालांकि, किंगफिसर के पूर्व मालिक को इंग्लैंड से भारत लाने की समय सीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा …

Read More »

यासीन मलिक गिरफ्तार

श्रीनगर, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक को अलगाववादियों द्वारा आहूत बैठक में हिस्सा लेने से रोकने के लिए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मलिक को अबी गुजर क्षेत्र में उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह अली कदाल में बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। इससे पहले हुर्रियत …

Read More »

अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान दार्जिलिंग अशांत

दार्जिलिंग, 13 जून (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा आयोजित उत्तरी पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र में अनिश्चिलकालीन बंद के बीच मंगलवार को जीजेएम समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होने से फिर से अशांति भड़क पैदा हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और सुरक्षा बलों पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे पुलिस को चौक बाजार के पास भीड़ को तितर-बितर …

Read More »

राहुल गांधी नानी से मिलने इटली जाएंगे

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर विदेश जाएंगे। राहुल ने खुद इसकी जानकारी मंगलवार को ट्विटर पर दी। राहुल ने लिखा, “अपनी नानी और परिवार के अन्य लोगों से मिलने कुछ दिनों के लिए यात्रा पर रहूंगा। उनके साथ कुछ वक्त बिताऊंगा।” हालांकि, उन्होंने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि …

Read More »

मवेशी ले जा रहे अफसरों पर हमले को लेकर 8 गिरफ्तार

जयपुर, 13 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बाड़मेर जिले में कानूनी रूप से गायों को ले जा रहे तमिलनाडु के अधिकारियों पर हमला करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात की है, जब 250 गो रक्षकों ने मवेशियों को तमिलनाडु ले जा रहे ट्रकों पर हमला …

Read More »

श्रीनगर में मीरवाइज नजरबंद

श्रीनगर, 13 जून (आईएएनएस)। श्रीनगर में हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारुक को मंगलवार को नजरबंद कर लिया गया। मीरवाइज के उनके करीबी शाहिद-उल-इस्लाम को भी नजरबंद किया गया है। मीरवाइज श्रीनगर के अली कदल क्षेत्र में एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे।

Read More »

मंदसौर जा रहे हार्दिक पटेल गिरफ्तारी के बाद रिहा (लीड-1)

नीमच/ मंदसौर, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे गुजरात के युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और उनके चार साथियों को नीमच जिले के नयागांव टोल प्लाजा पर हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें निजी मुचलके पर …

Read More »

कांग्रेस विधायक पर हिंसा भड़काने का आरोप, मामला दर्ज

शिवपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक व अन्य पर किसान आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने सहित अन्य मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिवपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक व अन्य पर किसान …

Read More »

शिवराज बुधवार को मंदसौर जाएंगे

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को मंदसौर जाएंगे। वह इस दौरान पीड़ित परिवारों और किसान नेताओं से मिल सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य में …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर में एटीएम मशीन चोरी

श्रीनगर, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पंपोर में चोर एचडीएफसी बैंक का एटीएम चुराकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि यह चोरी रात के समय पंपोर के कदलाबल क्षेत्र में हुई। पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में कहा, “मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493