भारत

उप्र : हिस्ट्रीशीटर संग 2 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ी अवैध शराब बरामद (फोटो सहित)

बदमाशों के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा, एक अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया। साथ में 5170 रुपये की नगदी के साथ बिना नंबर की दो बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र सिंह कनकपुर मड़ई …

Read More »

रोहतगी ने सरकार से कहा, ‘निजी प्रैक्टिस में लौटना चाहता हूं’

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने रविवार को कहा कि उन्होंने सरकार को लिखा है कि वह पद पर बने रहना नहीं चाहते और निजी स्तर पर वकालत में लौटना चाहते हैं। रोहतगी का कार्यकाल छह जून को समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ा दिया है। रोहतगी ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, “मैंने …

Read More »

नेपाल : मधेसियों ने स्थानीय चुनावों का बहिष्कार किया

काठमांडू, 11 जून (आईएएनएस)। नेपाल में मधेस स्थित पार्टियों ने रविवार को घोषणा की कि वे 28 जून को प्रस्तावित स्थानीय चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के सभी रास्ते अब बंद हो चुके हैं। राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल के बैनर तले एकजुट मधेस स्थित पार्टियों के गठबंधन ने रविवार को विरोध प्रदर्शन के नए कार्यक्रम …

Read More »

कानपुर में कांग्रेसियों ने शाह की अर्थी निकाली, पुतला फूंका

योगी सरकार की पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोका, कई बार हल्का बल प्रयोग भी किया, लेकिन बड़ी चतुराई से पुतला फूंक दिया गया। कांग्रेस कानपुर महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा, “कांग्रेसी अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा किस खेत की मूली है। भाजपा की कोशिश है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों की हत्या …

Read More »

गोवा : आप ने लगाया पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

पणजी, 11 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि मतदान के समय मतदाताओं की पहचान के साथ खिलवाड़ किया गया। गोवा में ‘आप’ के प्रवक्ता एश्ले रोजारियो ने संवाददाताओं से कहा, “मतपत्रों का क्रमांक (सीरियल नंबर) इस तरह का था कि राजनैतिक दल इस बात …

Read More »

एक जुलाई को जीएसटी लागू करना कठिन : अमित मित्रा

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य एक जुलाई से जीएसटी लागू करने के लिए तैयार हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की व्यवहार्यता पर गंभीर संदेह जताया है और इसे एक महीने टालने का प्रस्ताव दिया है। मित्रा ने रविवार की परिषद की 16वीं बैठक के बाद …

Read More »

इस्पात निर्यात 69 प्रतिशत बढ़ा, आयात 2.4 प्रतिशत

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। देश का इस्पात निर्यात मई में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 69 प्रतिशत बढ़कर 6.41 लाख टन हो गया और आयात में 2.4 फीसदी वृद्धि हुई। जॉइंट प्लांट कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है, “अप्रैल-मई 2017 में कुल फिनिस्ड इस्पात का निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 102 प्रतिशत बढ़ कर …

Read More »

मंदसौर जा रहे अग्निवेश, मेधा, योगेंद्र यादव सहित 40 लोग गिरफ्तार, रिहा

रतलाम, 11 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस की गोली से मारे गए छह किसानों के परिजनों से मुलाकात कर शोकसंवेदना प्रकट करने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश, मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव सहित 40 लोगों को रतलाम पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान …

Read More »

बंगाल : हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की दफ्तर में उपस्थित अनिवार्य

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के पहाड़ी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की काट करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को अपने सभी कार्यालयों को दार्जिलिंग व कालिम्पोंग में खोले रखने और कर्मचारियों की कार्यस्थल पर मौजूदगी को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “गोरखा जनमुक्ति मोर्चा द्वारा 12 जून …

Read More »

त्रिपुरा : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, निष्कासित माकपा नेता भाजपा में शामिल

अगरतला, 11 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, जितेंद्र सरकार माकपा से निष्कासित एक जनजातीय नेता के साथ रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। सरकार पिछले वर्ष माकपा में फिर से शामिल हुए थे। सरकार दो बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके साथ त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्तशासी जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के सदस्य और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493